सियासी मंचों से होने वाले विकास के दावों की हकीकत गिरिपार के भटरोग गांव की खतरनाक डगर को देखकर पता चल जाती है। सभी फोटो: राजपाल शर्मा
Trending Videos
विज्ञापन
PICS: मौत की डगर पर स्कूल का सफर
2 of 5
इस रास्ते से हर रोज दर्जनों स्कूली बच्चे सतौन स्कूल पहुंचते हैं। रास्ता ऐसा है कि अगर जरा सा पांव फिसला तो सीधे गिरि नदी में जा गिरे। यह क्षेत्र सिरमौर जिले का गिरिपार यानी गिरि नदी के पार वाला इलाका भटरोग है।
विज्ञापन
PICS: मौत की डगर पर स्कूल का सफर
3 of 5
यहां पहुंचने के लिए पैदल मार्ग के एक तरफ नीचे गिरि नदी का तेज बहाव है और ऊपर कठोर पहाड़ हैं। मुश्किल से आधा फुट संकरे रास्ते से स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को पैदल ही चलना पड़ता है।
PICS: मौत की डगर पर स्कूल का सफर
4 of 5
लोक निर्माण विभाग ने सालवाला से भटरोग तक रोड बनाया है, लेकिन भटरोग से सतौन तक की सड़क का टेंडर अभी नहीं लग पाया। इस कारण ग्रामीणों को कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही।
पोका पंचायत के लिए 1970 में सतौन-डाकपत्थर रोड बना था। यह भटरोग गांव को जोड़ता है। इस मार्ग पर अस्सी के दशक तक सरकारी बस भी चलती थी। लेकिन, बरसात के बाद साल दर साल सड़क क्षतिग्रस्त होती चली गई।