फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, 5 फीट बर्फ और माइनस 12 डिग्री के बीच हुई गणतंत्र परेड, तस्वीरें वायरल

Sat, 28 Jan 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
वैसे तो देश भर में गणतंत्र दिवस समारोह की बड़ी धूम रही मगर देशभक्ति का असली जज्बा इन जवानों ने पेश किया। जहां जिंदगी दम तोड़ने लगती है वहां इन जवानों ने परेड कर देशभक्ति की मिसाल कायम कर दी। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
यह तस्वीरें हिमाचल के जिला लाहौल स्पीति और चंबा की है। पिछले चार दिन से इन इलाकों में लगातार बर्फ गिर रही है। हिमखंड गिर रहे हैं और घर तबाह हो रहे हैं। मगर इसके बावजूद लाहौल स्पीति के केलांग में जवानों ने 5 फीट से ज्यादा बर्फ और माइनस 12 डिग्री तापमान में परेड की। यही नहीं जिला के डीसी ने भी भारी बर्फबारी के बीच सलामी लेकर जवानों का जोश बढ़ाया।
विज्ञापन

3 of 6
यह तस्वीर चंबा के जनजातीय इलाके पांगी की है जहां बर्फ के बीच जवानों ने परेड की और सलामी दी। भारी बर्फबारी के कारण भले ही ये इलाका देश से कटा हुआ हो लेकिन जवानों ने गणतंत्र दिवस समारोह मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

4 of 6
गणतंत्र दिवस की ये खास तस्वीरें सोशल मी‌डिया पर खूब वायरल हो रही हैं। देशभक्ति का संदेश देती ये तस्वीरें युवाओं के लिए प्रेरणा का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हिमाचल पुलिस के ये जवान न सिर्फ इन इलाकों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं बल्कि भारी बर्फबारी के बीच लोगों को राहत पहुंचाने, सड़क मार्ग बहाल करने में भी मददगार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उधर, राजधानी शिमला में भी बारिश के बीच ही जवानों ने खूब जोश दिखाया। ऐतिहासिक रिज मैदान पर शानदार परेड देखकर लोगों ने सेना, पुलिस और एनसीसी की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें