पंजाब रोडवेज की बस की ब्रेक फेल होने से 14 लोगों की जान पर बन आई। लोग चलती बस से ही छलांग मारने लगे। आखिर में यह बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं। यह बस शिमला से चंडीगढ़ जा रही थी।
विज्ञापन
2 of 7
हादसा करीब चार बजे हुआ। पंजाब रोडवेज की शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इसमें 14 लोग सवार थे। सोलन से करीब पांच किमी पीछे नगाली के पास बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने सभी सवारियों को ब्रेक फेल होने की जानकारी दे दी।
विज्ञापन
3 of 7
सभी ने बस की सीटों के हैंडल को जोर से पकड़ लिया। बस पहले सामने से आ रही सूमो से टकराने लगी। बस की खरोंच लगने के बाद सूमो चालक ने गाड़ी संभाल ली। इसके बाद बस चालक ने पहाड़ी से बस टकरा दी और बस सड़क पर ही पलट गई।
4 of 7
यदि बस थोड़ी आगे पलटती तो हादसा गंभीर हो सकता था। घायलों की पहचान रजनीश कुमार निवासी शिलाई, प्रिया पुत्री सुरेश पाल नुरपूर कांगड़ा, परमप्रित सिंह पुत्र सरदार जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है। वीरेंद्र कुमार निवासी शिमला को आईजीएमसी रेफर किया गया है। दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
5 of 7
बताया जा रहा है कि जब चालक ने ब्रेक फेल होने की सूचना सवारियों को दी तो कुछ ने सीटों के हैंडल जोर से पकड़ लिए तो कुछ हड़बड़ा गए। बस चालक बस को हैवी गेयर में डालने की कोशिश करता रहा जिसमें वह कामयाब भी हो गया और स्पीड को कंट्रोल कर लिया। स्पीड कम होते ही कुछ सवारियों ने खिड़की से छलांग लगा दी। हालांकि उन्हें चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन
6 of 7
हादसे के बाद जाम लग गया। इन दिनों फोर लेने के निर्माण के चलते बाईपास से ट्रैफिक बंद है। लिहाजा नगाली के पास बस पलटने से लंबा जाम लग गया। शिमला और चंडीगढ़ की तरफ आने जाने वाले वाहन फंस गए। इस दौरान रबौण बाईपास कुमारहट्टी मार्ग को खोलना पड़ा। भारी जाम लगने के कारण कई लोगों को बड़ोग से सोलन तक पैदल आना पड़ा।