फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 32 सीटर बस में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 70 लोग, हुआ ये हाल

Tue, 27 Feb 2018 09:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 9
32 सीटों क्षमता वाली बस में करीब 70 लोग सवार थे। एक तीखे मोड़ में बस फंस गई और इस वजह से हादसा हो गया। हिमाचल के मंडी जिले में हुए बस हादसे में एक की मौत और 59 लोग घायल हो गए। चुरढ़ क्षेत्र में गलुहार के पास ठाणा चौकी से वाया मंडी रूट पर सवारियों से खचाखच भरी निजी बस अनियंत्रित होकर 200 फीट नीचे ढांक में लुढ़क गई।
विज्ञापन

2 of 9
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 59 लोग घायल हैं। 32 सीटों की क्षमता वाली बस में करीब 70 सवारियां थी। जब एक तीखे मोड़ में बस फंस गई तो चालक ने ओवरलोडिड बस को बैक करके मोड़ने की कोशिश की। ऐसा करने पर बस उतराई में अनियंत्रित होकर ढांक से लुढ़क गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा और निजी वाहनों के माध्यम से घायलों को सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

3 of 9
जहां से एक घायल युवती कल्पना(18) पुत्री अमर सिंह निवासी बडौण की नाजुक हालत के चलते उसे शिमला स्थित आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। सभी घायल सुदंरनगर क्षेत्र से ही संबंधित रखते हैं।

4 of 9
डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अब तक की जानकारी के अनुसार 32 सीटों की क्षमता वाली निजी बस (एचपी31बी/4425) न्यू फ्रैंडस कोच में करीब 70 लोग सवार थे। पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

5 of 9
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे जब बस गलुहार के निकट पहुंची तो चालक वहां तीखे मोड को एक बार में पार न कर सका।
विज्ञापन

6 of 9
बस में बैठी सवारियों के अनुसार चालक ने बस को पीछे लिया और जब आगे बढ़ने लगा तो बस के नीचे से जोर की आवाज आई।
विज्ञापन

7 of 9
जैसे ही चालक ने मोड़ काट कर बस आगे बढ़ाई तो वह उतराई में उसे रोकने में कामयाब न हो सका और बस करीब 10 सेकेंड तक सड़क और खाई के बीच झूलती रही। इस दौरान अनहोनी की आशंका को देखते हुए दर्जन भर लोग एकाएक बस से उतर गए।

8 of 9
डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मैजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसों के कारणों पर पता लगाया जा रहा है। ओवरलोडिड की लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

9 of 9
उन्होंने कहा कि अभी हादसे में 59 लोगों के घायल होने का आधिकारिक आंकड़ा उनके पास है। जबकि चालक की मौत हो गई है। मृतक को बीस हजार, गंभीर रूप से घायलों का दस और मामूली घायलों को पांच हजार रुपए राहत राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें