फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति

विज्ञापन
1 of 9
भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आजकल समुद्रतल से 8250 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में छुट्टियां मना रहे हैं। सभी तस्वीरें President of India के फेसबुक प्रोफाइल से।
विज्ञापन

8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति

2 of 9
मैदानी इलाकों में पड़ने वाली भीषण गर्मी और भीड़भाड़ से दूर भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी हर साल शिमला में छुट्टियां मनाने आते हैं। हिल्सक्वीन की ठंडी वादियों में राष्ट्रपति का सरकारी निवास है। ट्रांजिट निवास रिट्रीट शिमला के छराबड़ा में है जो कि समुद्रतल से 8250 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
विज्ञापन

8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति

3 of 9
ट्रांजिट निवास छराबड़ा में मॉर्निंग वॉक करते राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी। राष्ट्रपति प्रणब ने यह सारी तस्वीरें अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट की हैं।

8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति

4 of 9
यह जगह शिमला के रिज मैदान से भी एक हजार फीट ऊपर है। रिज मैदान समुद्रतल से 7234 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
विज्ञापन

8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति

5 of 9
राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली के अलावा भारत में राष्ट्रपति के दो और ट्रांजिट निवास हैं। इनमें एक शिमला और एक अन्य निवास स्थान तेलंगाना के सिकंदराबाद में राष्ट्रपति निलयम नाम से है। शिमला का रिट्रीट भवन वर्ष 1850 में बनाया गया। इसे वायसरॉय की प्रॉपर्टी का हिस्सा सन 1895 में बनाया गया था।
विज्ञापन

8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति

6 of 9
इस भवन के साथ राष्ट्रपति निवास की लगभग 90 बीघा जमीन लगती है। करीब 40 बीघा पर सेब और अन्य फलों का बगीचा है। राष्ट्रपति साल में एक बार यहां विजिट करते हैं। अनेक बार उनका कार्यालय स्टाफ भी नई दिल्ली से शिमला शिफ्ट हो जाता है। इस बार भी राष्ट्रपति के कार्यालय स्टाफ के 33 सदस्य शिमला आए हैं। राष्ट्रपति 11 जून वीरवार को शिमला पहुंचे हैं। शुक्रवार को राजभवन में रात्रिभोज के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी।
विज्ञापन

8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति

7 of 9
कहते हैं कि अंग्रेजों की एक परिकल्पना छराबड़ा और इसके आसपास एक नई आबादी बसाने की थी। लॉर्ड माउंटबेटन सहित उनके पूर्ववर्ती कई वायसरॉय इस दिशा में प्रयासरत रहे। यहां की जलवायु शिमला शहर से अधिक फिट मानी जाती थी। शिमला के अनाडेल मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरते राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी।

8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति

8 of 9
अनाडेल मैदान में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वागत करते राज्यपाल कल्याण सिंह।
विज्ञापन

8 हजार फीट की ऊंचाई पर बने घर में ऐसे छुट्टियां मना रहे हैं राष्ट्रपति

9 of 9
अनाडेल मैदान में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का स्वागत करते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें