फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल रैली में मोदी ने कही मन की बात, सेना को किया सैल्यूट, तस्वीरें

Wed, 19 Oct 2016 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 14
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में छोटी काशी के पड्डल मैदान में आयोजित भाजपा की परिवर्तन रैली में पीएम मोदी ने दिल की बातें कहीं। मोदी ने हिमाचल में अपने भाजपा प्रभारी के कार्यकाल का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कई रोचक किस्से भी बताए।
विज्ञापन

2 of 14
उन्होंने कहा कि जब में हिमाचल भाजपा का प्रभारी था तो कोल डेम और पार्वती परियोजनाओं के शिलान्यास पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी ने किए थे। शिलान्यास कार्यक्रमों में वे एक प्रभारी होने के नाते उपस्थित रहे थे।
विज्ञापन

3 of 14
उन्होंने कहा कि उस समय उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं, नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा संगठन को मजबूत करने में नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका है। कहा कि नरेंद्र मोदी हिमाचल भाजपा के सात साल तक प्रभारी रहे हैं। उनके मार्ग दर्शन से ही हिमाचल बीजेपी ने 1998 में पहली बार पांच साल सरकार बनाई थी।

4 of 14
मोदी ने कहा कि मैं काशी से लोकसभा का सांसद हूं। आज मुझे छोटी में सर झुकाने का मौका मिला है। आज मैं यहां आया तो थोड़ा संकोच हो रहा था, मैं भीतर से थोड़ा हिला हुआ था कि हिमाचल के लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, मैंने यहां आने में देर कर दी। मोदी ने कहा कि मैंने सोचा था कि यहां लोग मुझसे नाराज होंगे, गुस्से में होंगे, पर मैंने देखा कि आपका दिल भी हिमालय जैसा बड़ा है।
विज्ञापन

5 of 14
पीएम मोदी ने हिमाचल के मंडी जिले की महिलाओं की खूब तारीफ की। कहा कि उनके स्वच्छता का सपना यहां की महिलाएं साकार कर रही है। मंडी जिले को हाल ही में नंबर वन स्वच्छ जिले का पुरस्कार मिला था। इसके लिए मोदी ने यहां की महिलाओं का धन्यवाद किया। साथ ही रैली में शामिल लोगों से कहा कि वे अपने साथ लाई पानी की बोतलें भी साथ ले जाएं। यहां न फेंके।
विज्ञापन

6 of 14
परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस का माखौल उड़ाते हुए कहा कि मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि पीएमओ में अलग से पुरातत्व विभाग चलाना पड़ेगा। प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे पुरातत्व विभाग खोलना पड़ा। जिसके माध्यम से वर्षों पुरानी योजनाओं की फाइलों को धूल और मकडजाल से बाहर निकाल रहा हूं। कई ऐसी योजनाओं की फाइल मिल रही है। जिन पर वर्षों से कोई काम नहीं हुआ है। ऐसा ही एक रेलवे की योजना है। जिसमें वर्ष 1981 में नंगल बांध-तलवाड़ा रेलवे की योजना बनी। 35 सालों से कोई काम नहीं हुआ। आज इस प्रोजेक्ट की लागत 21 सौ करोड़ पहुंच गई।
विज्ञापन

7 of 14
मोदी ने सेना के जवानों को सैल्यूट किया। कहा कि अब हर तरफ सेना की चर्चा हो रही है। ऐसा पहले नहीं होता था। उन्होंने कहा कि इसमें पूर्व सैनिकों का भी हाथ है जिन्होंने वीरता की प्रेरणा कायम करके हमारे सैनिकों में जोश भरा है।

8 of 14
वहीं, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वल्लभ कालेज मैदान में बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। इससे पहले छोटी काशी पहुंचने पर पीएममुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पड्डल मैदान में स्वागत किया।

9 of 14
रैली के दौरान दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने वल्लभ कालेज परिसर में बैठे रहे। रैली समाप्त होने के बाद सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पड्डल मैदान से ही जाते समय विदाई दी।

10 of 14
वहीं, परिवर्तन रैली के लिए आए भाजपा विधायक ने पड्डल मैदान की बजाए खेल विभाग के स्टेडियम में बैठना उचित समझा। सबसे पहले अर्की के विधायक गोबिंद शर्मा खेल स्टेडियम में पहुंचे। इसके बाद मनाली के विधायक गोबिंद ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह, नाहन के विधायक राजीव बिदंल, नाचन के विधायक विनोद कुमार, पूर्व विधायक सुलह एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री विपिन परमार ने भी खेल परिसर से बैठकर पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण सुना। हांलाकि रैली स्थल में भाजपा विधायकों, पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों के बैठक के लिए अलग ब्लॉक बनाया गया था। लेकिन वे वहां पर नहीं बैठे।

11 of 14
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह आठ बजे पहले ही पड्डल मैदान में जाने के लिए लोग कतार में खड़े हो गए। हांलाकि महिलाओं के लिए बनाए गए गेट में नौ बजे तक ज्यादा भीड़ देखने का नहीं मिली। लोग भाजपा के पटकों, टोपी और मोदी के मास्क पहन कर पड्डल मैदान की ओर आए। महिलाओं में पीएम की रैली को लेकर भारी जोश देखा गया।

12 of 14
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवर्तन रैली में उम्मीद से अधिक भीड़ जुटने से आम जनता की एंट्री के लिए बनाए गए गेटों को सुबह 11:10 बजे ही बंद कर दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने प्रधानमंत्री की मैदान में लैडिंग होते ही गेट बंद कर दिए थे। लेकिन, इक्का-दुक्का लोगों को एंट्री मिलती रही। पीएम की लैडिंग के ठीक 10 मिनट बाद गेट पूर्ण रूप से बंद कर दिए गए।

13 of 14
मंडी जिला के दुर्गम क्षेत्रों व बाहरी जिलों से मंडी में पहुंचे हजारों लोगों को मैदान में एंट्री न मिलने से वे हताशा हुई। सभा स्थल लगभग 10 बजे तक पूरी तरह लोगों से भर गया था। इसके बावजूद लोगों के दबाव को देखते हुए लाइनों में लगे लोगों को सुरक्षा कर्मियों ने 11 बजे तक मैदान एंट्री जारी रखी।
विज्ञापन

14 of 14
मैदान के सभी कोनों व बाजार के मुख्य चौराहों पर रैली की लाइव कवरेज के लिए स्क्रीन लगाई गई थीं जिससे मैदान से बाहर प्रधानमंत्री का भाषण सुनने के इच्छुक लोगों को रैली की पूरी कवरेज देखने को मिली। शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर लाइव कवरेज देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें