पीएम मोदी हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले अवतार सिंह के लिए बड़े मददगार साबित हुए। पीएम ने अवतार की गुहार सुन तुरंत मदद भी जारी कर दी। अब अवतार सिंह का परिवार पीएम की इस मदद से राहत की सांस ले रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
हिमाचल के कांगड़ा निवासी अवतार सिंह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं। परिजनों के अनुसार आर्थिक स्थिति ठीक न होने से उपचार भी संभव नहीं हो रहा था। वहीं, इलाज के लिए काफी पैसों की जरूरत थी मगर इनका इंतजाम नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
3 of 4
नूरपुर विस की पंचायत खन्नी उपरली के निवासी अवतार सिंह और उनके परिजनों ने भाजपा जिला महामंत्री रणवीर निक्का से मुलाकात कर समस्या रखी तो भाजपा मंडल ने सांसद शांता कुमार के माध्यम से अवतार की मदद के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजा।
उधर, पीएम ने अवतार की जरूरत को समझते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए जरूरी राशि जारी करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कार्यालय से अवतार को 3 लाख रूपए स्वीकृत होने का पत्र मिल गया। अवतार के परिजनों का कहना है कि जल्द ही उपचार शुरू किया जाएगा। उन्होंने पीएम का इस मदद के लिए भी आभार जताया।