फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला में ऐसे मनाया लोहड़ी का पर्व, सीएम ने यहां जलाया अलाव

Sun, 14 Jan 2018 12:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
राजधानी शिमला में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला में लोहड़ी मनाई। इस मौके पर यहां उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। धर्मशाला से लौटने के बाद सीएम जयराम ठाकुर दूसरे दिन रविवार को अपने सरकारी निवास स्थान ओक ओवर शिमला में ही रहे। दिन भर उनसे मिलने वालों का दौर चला रहा। इस अवसर ओक ओवर में रेवड़ियां और मूंगफलियां भी बंटती रहीं। अलाव भी जलाया गया। 
विज्ञापन

2 of 7
ओक ओवर जाकर सीएम को बधाई देने वालों में शिमला के स्थानीय विधायक सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री मनीषा नंदा समेत कई अधिकारी मौजूद हुए। रविवार को मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने गृह जिले के तीर्थ स्थल तत्तापानी जाएंगे। वहां वे पवित्र स्नान कर सकते हैं। ये तीर्थ सतलुज नदी के किनारे पर शिमला और मंडी जिलों की सीमा के निकट है। सीएम के दौरे को लेकर तत्तापानी में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसर सचिवालय में बैठ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह उत्सव हमें अपने प्रियजनों एवं मित्रों में खुशियां बांटने का अवसर देता है, जो आपसी भाईचारे को और सुदृढ़ करता है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने भी लोहड़ी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन विशेषकर बच्चों की ओर से टोलियों में घर-घर जाकर लोहड़ी मांगने की परंपरा है। लोग भी बेसब्री से बच्चों का इंतजार करते हैं।

4 of 7
शिमला में  लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर सुंदर मुंदरिये हो... गाना गाकर लोगों ने लोहड़ी मनाई। अलाव जलाया। और मूंगफली और रेवड़ियां बांटीं। बच्चों की टोलियों ने भी जमकर मस्ती की।शाम 5:36 से 6: 21 बजे तक लोहड़ी मनाने का शुभ मुुहूर्त था। बावजूद इसके देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। लोअर बाजार, मालरोड, न्यू शिमला, विकासनगर, कसुम्पटी, संजौली में पर्व मनाया। उधर, शनिवार सुबह से ही लोगोंने एक दूसरे के घरों में दस्तक देना शुरू कर दिया गया था। परिचित एक दूसरे को मूंगफली, गजक और रेवड़ी बांटकर बधाइयां दे रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
दूसरी ओर होटलों में भी बाहरी राज्योें से आए पंजाबी पर्यटकों ने भी अलाव के पास जमकर मस्ती की। मंदिरों में भी सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। मिडल बाजार स्थित शिव मंदिर, गंज बाजार राधा कृष्ण मंदिर और कालीबाड़ी मंदिर में भी लोग दर्शनों के लिए उमड़े। जबकि शहर में जगहों जगहों पर लोग ढोल की थाप पर जमकर नाचते गाते नजर आए।
विज्ञापन

6 of 7
मक्की की रोटी और साग का भंडारा
गंज बाजार में मक्की की रोटी और सरसों के साग का भंडारा लगाया गया। सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित इस भंडारे में मक्की की रोटी बनाने के लिए विशेष तौर पर पंजाब से कारीगर बुलाए गए थे। भंडारे में आए लोगों को छाछ भी परोसी गई। यह जानकारी सनातन धर्म सभा के  प्रवक्ता  सुमन पाल दत्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मकर संक्रांति पर बांटी जाएंगी खिचड़ी
लोहड़ी के बाद दूसरे दिन शहर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोगों को खिचड़ी भी बांटी जाती है। इसके अलावा शहर से चालीस किलोमीटर दूर तत्तापानी में स्नान करना पवित्र माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक इसे शुभकारी माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें