शिमला के कोटखाई गैंगरेप एंड मर्डर केस में गुस्साए लोगों ने कोटखाई थाना आग के हवाले कर दिया है। यही नहीं, पुलिस की कई गाड़ियां भी राख कर दी है। यहां जनता का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
सुबह से ही थाने के बाहर जनता का प्रदर्शन जारी है। लोग थाने पर पथराव कर रहे हैं। पुलिस थाने का रिकॉर्ड जलाया जा रहा है। वहीं, बाहर खड़ी कई गाड़ियां पलट दी गई है। उनमें आग लगा दी गई है।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर अतिरिक्त फोर्स तो भेजी गई है लेकिन बेकाबू जनता को काबू करने में यह नाकाफी साबित हो रही है। वहीं, लोग लगातार पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। एसएचओ समेत कई जवानों को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है।
4 of 5
जनता का यह गुस्सा उस समय फूटा जब पता चला कि थाने में बंद एक आरोपी की इसके साथी ने हत्या कर दी है। जनता ने पुलिस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर वारदात के वक्त थाना पुलिस कहां थी।
इनका कहना है कि पुलिस आरोपियों के साथ मिलकर सबूत मिटा रही है। उस आरोपी को मारने में भी पुलिस का ही हाथ है। फिलहाल शिमला पुलिस ने थाने के सभी जवानों को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह नया स्टाफ भेजा जा रहा है।