फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी में उतरी पझौता और प्रजामंडल आंदोलन के संघर्ष की झलक, देखिए तस्वीरें

Sat, 13 Mar 2021 06:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लगाई पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए पर्यटक और स्थानीय लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसमें एक ओर जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू और अन्य नेताओं के दुर्लभ चित्र प्रदर्शित किए हैं, वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल में हुए पझौता और प्रजामंडल आंदोलन के भी दुर्लभ चित्र रखे गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
कोटगढ़ के बुजुर्ग भूषण मखैक और चौपाल के शेर सिंह हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों को बारीकी से निहारते नजर आए। उन्होंने कहा कि यह चित्र ऐसे हैं, जो हमने आज तक नहीं देखे थे।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में जयलाल नागल, सूरत सिंह सिरमौर, गौरा देवी, शिमला, हरि राम शर्मा शिमला, दुर्गा सिंह हमीरपुर, जगेड़ू राम, यशपाल, खुशी राम कांगड़ा, नारायण सिंह जमवाल सिरमौर, ज्ञान चंद कुल्लू और लाल चंद कुल्लू के चित्र रखे हैं। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पझौता विद्रोह के स्वतंत्रता सेनानी बिलासपुर से दीनानाथ शिमला, दल बहादुर थापा धर्मशाला, रुमाल सिंह नुरपूर कांगड़ा, बख्शी प्रताप सिंह कांगड़ा, सरला शर्मा और पंचम चंद्र कटोच धर्मशाला के संषर्घ को भी दिखाया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा ताम्रपत्र से सम्मानित हिमाचल के स्वतंत्रता सेनानी हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के साथ सामूहिक चित्र भी उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही सिरमौर प्रजामंडल के अग्रणी नेता रहे राजेंद्र दत्त, गुलाम नवी, संत सिंह, अर्जुन सिंह, सीता राम, पद्म देव, सत्य देव बुशैहरी, ज्ञान चंद टुटू और इंदिरा गांधी चित्र भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर के कुछ वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें