मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय केस लगातार कम हुए हैं, लेकिन नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर चिंता बढ़ी है। देश के कई राज्यों में यह वैरिएंट आ चुका है। कई देश इसकी चपेट में आ गए हैं। राहत की बात है कि हिमाचल में अभी तक ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है।