हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान पर आए दिन लोगों और सैलानियों के चश्मे छीनने वाले उत्पाती बंदर ने शुक्रवार को एक महिला का सैंडल उड़ा लिया। यह महिला युवती के साथ रिज के दौलत सिंह पार्क में बैठी थी। दोपहर करीब 12:50 बजे अचानक यह उत्पाती बंदर यहां आया और आराम से बैंच पर बैठी महिला के पैर से सैंडल निकाल लिया।
सैंडल को मुंह में लिए बंदर थोड़ी दूर आगे पार्क की रैलिंग पर जाकर बैठ गया। महिला ने शोर मचाया।
इतने में आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बंदर सैंडल को अपने पैर के नीचे दबाकर बैठा रहा। रिज पर काम करने वाले फोटोग्राफरों ने बताया कि यह रोज लोगों का सामान लूटता है। आइसक्रीम देने पर ही सामान लौटाता है। महिला तुरंत पास के एचपीएमसी स्टोर पर गई और एक आइसक्रीम ले आई। आइसक्रीम देने के लिए हाथ आगे बढ़ाया ही था कि अचानक साथ लगते पेड़ पर बैठे दूसरे बंदर ने यह आइसक्रीम झपट ली।
विज्ञापन
2 of 6
सैंडल चबाता बंदर।
- फोटो : अमर उजाला
उधर, सैंडल छीनने वाला बंदर रैलिंग पर बैठा रहा। महिला दूसरी आइसक्रीम के लिए मुड़ने लगी कि यह बंदर पेड़ पर चढ़ गया। आइसक्रीम न मिलने पर गुस्साए बंदर ने सैंडल चबा डाली।
विज्ञापन
3 of 6
बंदर का आतंक।
- फोटो : संवाद
करीब पौना घंटा तक महिला समेत स्थानीय लोग सैंडल वापस लेने के लिए मशक्कत करते रहे लेकिन जब नहीं मिला तो थक हारकर महिला ने दूसरी सैंडल निकालकर बंदर की ओर फेंक दी।
4 of 6
महिला को नंगे पांव जाना पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महिला नंगे पांव बाजार की ओर चली गई। रिज मैदान पर उत्पाती बंदरों के चलते आए दिन दर्जनों लोगों से छीनाझपटी हो रही है।
विज्ञापन
5 of 6
सैंडल के साथ पेड़ पर चढ़ा बंदर।
- फोटो : अमर उजाला
यह उत्पाती बंदर चश्मे और दूसरे सामान लेकर लोगों से खाने-पीने की चीजें लेता है। उधर, वन विभाग ने हेल्पलाइन सेवा तो जारी की है, लेकिन उस पर मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती।