फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजा शोध में खुलासा, डेंगू के मरीजों के लिए रामबाण है ये फल

Sat, 05 Nov 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 7
डेंगू के उपचार के लिए अब महंगी दवाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इस फल के इस्तेमाल से जानलेवा डेंगू का उपचार आसानी से हो सकेगा। आइए जानते हैं-
विज्ञापन

2 of 7
हिमाचल में तैयार किवी से जानलेवा डेंगू का उपचार हो सकेगा। बागवानी एवं उद्यानिकी विवि नौणी, सोलन ने शोध के बाद मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए किवी की दो किस्में तैयार कर ली हैं।
विज्ञापन

3 of 7
फ्रूट एंड साइंस विभाग के वैज्ञानिकों ने दावा किया है इन किस्मों में एंटी एजिंग, विटामिन सी, डी के अलावा रक्त में प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से मजबूत करने वाले गुण मौजूद हैं। एलिसन और हैवर्ड नाम की दोनों प्रजातियों की नई पौध दिसंबर माह में किसानों के लिए नौणी विवि में उपलब्ध होगी। ये किस्में कम पानी में मलचिंग विधि से उगाई जा सकती हैं।

4 of 7
एचओडी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि डेंगू एक वायरल है। खून में प्लेटलेट्स बेहद कम होने पर डेंगू का वायरस मनुष्य के शरीर को अटैक करता है। विवि की ओर से तैयार इन दोनों किस्मों में एक ही फ्रूट में विटामिन सी, के, ई, बी कांप्लेक्स, पोटाशियम और डायटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाई जाती है जो इन प्लेटलेट्स को कम नहीं होने देती।
विज्ञापन

5 of 7
डेंगू के अलावा इसमें एंटी ऐजिंग फैक्टर एंटी आक्सिडेंट भी है। इससे त्वचा जवां रहती है। हड्डियां मजबूत होने के अलावा आंखें तेज और पाचन शक्ति बढ़ती है। बच्चों के लिए खासकर यह फ्रूट काफी लाभकारी है।
विज्ञापन

6 of 7
विवि कि कुलपति डॉ. एचसी शर्मा ने दोनों प्रजातियों की पुष्टि की है। बताया कि वैज्ञानिकों का कहना है कि किवी फ्रूट की यह प्रजाति शत फीसदी जैविक है। इसमें कीड़े लगने के ना के बराबर चांस हैं। इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किसान इससे सालाना 8 से 9 लाख कमा सकते हैं।  किवी के एक हेक्टेयर बगीचे से 24 लाख तक की आमदनी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें