फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हिमाचल प्रदेश: खाई में गिरी गाड़ी, नौ महिलाएं घायल, एक गंभीर हालत में रेफर

Wed, 08 May 2019 05:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
गेहूं की फसल काटने जा रहे लोगों का वाहन (टाटा सूमो) बसाहीधार में अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गया। मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का है। बुधवार सुबह दस बजे हुए हादसे में चालक सहित दस लोग घायल हो गए हैं।

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सभी घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। यहां से दो गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायलों में नौ महिलाएं शामिल हैं। धर्मपुर के कौंसिल गांव की महिलाओं का एक दल बुधवार सुबह जोगिंद्रनगर में अपने रिश्तेदारों के पास गेहूं काटने के लिए जा रहा था। वे सभी एक वाहन में सवार हुए।

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बसाहीधार के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इसमें सवार नौ महिलाएं घायल हो गईं। हादसे में चालक को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस में जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो महिलाओं को टांडा रेफर कर दिया है।

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तारी के कारण हुआ है। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर संदीप शर्मा ने कहा कि हादसे में दस लोग घायल हुए है। दो को गंभीर हालत में टांडा रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
घायलों की पहचान मीना पत्नी रणजीत, रोशन लाल (चालक) पुत्र अच्छरू राम, कौशल्या देवी पत्नी नानक चंद, सुनीता देवी पत्नी रोशन लाल, रूमा देवी पत्नी कुलदीप चंद, सोमा देवी पत्नी जयराम, रूमा देवी पत्नी दुनी चंद, रीना देवी पत्नी कृष्ण चंद, गोदावरी पत्नी नत्था सिंह, सुंफली देवी पत्नी सुखराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले करीब डेढ़ हफ्ते से सड़क हादसों में 17 लोगों की जान चली गई है। कई घायल हुए हैं। बागाचनोगी में कार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पधर के घोघड़धार में छह, बग्गी में कार के नहर में गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। बलद्वाड़ा के भांबला और करसोग में सड़क हादसों में एक-एक व्यक्ति की जान जा चुकी है। अधिकतर हादसे मानवीय भूल के कारण हुए हैं।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बसाहीधार में हुए हादसे की तस्वीरें।

9 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बसाहीधार में हुए हादसे की तस्वीरें।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बसाहीधार में हुए हादसे की तस्वीरें।
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बसाहीधार में हुए हादसे की तस्वीरें।
Next
AU ऐप में पढ़ें