हिमाचल के बिलासपुर के घुमारवीं का बाड़ी गांव। शेर सिंह नाम के शख्स के घर पहले रहस्यमयी आग ने तांडव मचा रखा था। पुलिस से लेकर एफएसएल की टीमें भी इस आग का कारण पता नहीं कर पाई थी। धीरे धीरे पूरा मकान तबाह हो गया। मगर अब इस घर में इससे भी खतरनाक घटनाएं होना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
दीवार पर लिखा कुछ ऐसा कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएं
2 of 10
आग लगने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही कागज और दीवारों पर धमकियां भी लिखी जा रही हैं। हालांकि, यह कौन लिख रहा है, इसका कोई पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
दीवार पर लिखा कुछ ऐसा कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएं
3 of 10
स्थानीय लोग व पंडित इसे किसी प्रेतात्मा का काम बता रहे हैं। दीवारों पर काली स्याही से लिखा है कि इस घर से सब निकलो वरना सबको खा जाऊंगा, सबका खून पी जाऊंगा।
दीवार पर लिखा कुछ ऐसा कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएं
4 of 10
परिवार के लोगों का कहना है कि दीवार पर ये शब्द खुद उभर रहे हैं। धमकी के साथ ये भी लिखा है कि पोते अंशु को बचा लो।
विज्ञापन
दीवार पर लिखा कुछ ऐसा कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएं
5 of 10
वहीं, पुलिस ने धमकी भरे शब्दों से लिखे कागजों को अपने कब्जे में लिया है जबकि दीवार पर लिखे शब्दों की फोटोग्राफी कर दी गई है। पुलिस भी हैरान है कि इस तरह की धमकियां पहली बार देखने को मिल रही है। पुलिस खुद कई दिनों तक इस घर में डेरा जमाकर जांच कर चुकी है। मगर ये किसी आदमी का काम नहीं लगता।
विज्ञापन
दीवार पर लिखा कुछ ऐसा कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएं
6 of 10
बिलासपुर जिला के बाड़ी गांव में रिटायर्ड कानूनगो शेर सिंह के घर में रहस्यमयी आग लगने का सिलसिला भी फिर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
दीवार पर लिखा कुछ ऐसा कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएं
7 of 10
घर अब आग लगने के साथ साथ अजीबो-गरीब घटनाएं सामने आ रही हैं। रहस्यमयी आग से पूरा मकान तबाह हो चुका है। नए सिरे से आशियाना बनाया, लेकिन अब फिर रहस्यमयी आग का तांडव शुरू हो गया है।
दीवार पर लिखा कुछ ऐसा कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएं
8 of 10
आग कभी चलते फिरते आदमी के कपड़े में भी लग जाती है। स्थानीय लोग भी इन घटनाओं के गवाह बन रहे हैं।
दीवार पर लिखा कुछ ऐसा कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएं
9 of 10
शेर सिंह ने बताया कि जो भी कागज घर के अंदर मिले हैं, उन्हें पुलिस के पास सौंप दिया गया है। इससे पहले भी एफएसएल की टीम तीन बार शेर सिंह के घर का मुआयना कर सेंपल ले चुकी है। लेकिन आग लगने का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
दीवार पर लिखा कुछ ऐसा कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएं
10 of 10
भराड़ी थाना के एएसआई लवकेश ने बताया कि मौके से उस कागज को कब्जे में ले लिया है जिस पर जान से मारने की धमकी दी गई है। दीवार पर लिखे अक्षरों की फोटोग्राफी करवाई गई है।