फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतारोहण अभियान: एवरेस्ट की पुमोरी चोटी पर फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हिमाचल की बलजीत

Sat, 05 Jun 2021 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
1 of 5
बलजीत कौर - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सोलन की बेटी बलजीत कौर ने माउंट एवरेस्ट समूह की पुमोरी चोटी पर फतह हासिल की है। अपने इस पर्वतारोहण अभियान के बाद बलजीत कौर रविवार को सोलन पहुंचेंगी।  बलजीत और उनकी साथी पर्वतारोही राजस्थान की गुणबाला शर्मा 7161 मीटर ऊंची चोटी पुमोरी पर विजय हासिल करने वाली पहली भारतीय महिलाएं बन गई हैं। 12 मई की सुबह 8.40 पर पहले बलजीत कौर पुमोरी चोटी पर पंहुची और उसके कुछ ही देर बाद गुणबाला शर्मा भी शिखर पर पहुंचीं।

बलजीत के साथ नूरी शेरपा और गुणबाला के साथ गेलू शेरपा ने इस अभियान को पूरा किया। पुमोरी चोटी एवरेस्ट पर्वत श्रृंखला की कठिन चोटी है और सोलन की बलजीत ने इस पर विजय हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला होने का गौरव हासिल किया है। इससे पहले 10 मई को दो भारतीय पुरुषों कुल्लू के हेमराज और स्तेंजिन नोरबो ने भी पहले भारतीय युगल के रूप में पुमोरी को फतह किया था। 
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
 इंडियन माउंटेन फाउंडेशन के अध्यक्ष रिटायर्ड ब्रिगेडियर अशोक अबे के अुनसार पुमोरी चोटी के लिए यह किसी भी भारतीय दल का पहला अभियान था, जिसे भारतीय दल ने सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में भारतीय दल ने नेपाल में रहने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कड़े नियमों का पूरी तरह पालन किया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यह अभियान भारत के युवा मामले व खेल विभाग की ओर से प्रायोजित था जबकि सोलन की बलजीत कौर को सोलन के व्यवसायियों गोयल मोटर्स के एमडी सहज शब्द गोयल और मेरेडियन मेडिकेयर के एमडी विनोद गुप्ता आदि ने भी अभियान के लिए सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बलजीत के अभियान को मास्टर्स गेम फेडरेशन और हॉकी क्लब आदि खेल संघों ने भी समर्थन दिया। बलजीत का रविवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन में भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें