भीषण अग्निकांड में करीब 40 मकान जलकर राख हो गए। अग्निकांड से करीब 54 परिवारों के आशियाने उजड़ गए हैं और करोड़ाें रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
2 of 10
राजधानी शिमला से सटे रोहड़ू उपमंडल के कशैणी गांव में भीषण अग्निकांड से 40 घर राख हो गए। आग मंगलवार देर रात दो बजे एक घर में शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। चिंगारी से उठी लपटें तेजी से फैलीं, जिसमें 54 परिवारों के आशियाने पूरी तरह से जल गए।
विज्ञापन
3 of 10
घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ बताया जा रहा है। गनीमत रही कि ग्रामीणों ने समय रहते खुद को बचा लिया, लेकिन तन के कपड़ों के अलावा उनका बाकी सारा सामान राख के ढेर में तब्दील हो गया। आग बुझाने के लिए तीन इलाकों से पहुंचे दमकल विभाग के फायर टेंडर घंटों मशक्कत करते रहे, लेकिन बड़े नुकसान को नहीं बचाया जा सका।
4 of 10
जानकारी के अनुसार रात दो बजे गांव के निवासी राम कृष्ण जनारथा के बाथरूम में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। उस समय घर के तमाम सदस्य सो रहे थे। मकान बेहद पुराने और लकड़ी के बने होने से यह आग तेजी से फैली। आग की लपटों ने पहले राम कृष्ण के घर को चपेट में लिया, जिसके बाद आसपास के घर भी जद में आते गए। आग की तपिश और धधकती लपटों की आवाज से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
5 of 10
घर के सदस्याें ने आनन-फानन बाहर भागकर खुद को बचाया। इसी बीच दमकल विभाग को भी सूचित कर दिया गया। कशैणी गांव में अधिकांश घर पुराने और लकड़ी से बने हुए हैं। एक-दूसरे से सटे होने के चलते आग को फैलने में भी मदद मिली। ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
6 of 10
वहीं, रोहड़ू, कोटखाई और ठियोग से दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गए। देर रात शुरू किया गया राहत और बचाव कार्य बुधवार दिन में भी जारी रहा। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इससे गांव के आधे मकानों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
7 of 10
आग की घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा, डीएसपी रोहड़ू अजय कुमार प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। राहत कार्य एवं बचाव कार्य के बाद प्रभावित परिवाराें को कंबल, तिरपाल, राशन, 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी गई।
8 of 10
प्रशासन की ओर से प्रभावितों के लिए खेत में ही लंगर लगाया गया। शिमला से डीसी अमित कश्यप, एसपी ओमापति जम्वाल और एडीएम ने भी राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।
9 of 10
वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने रोहड़ू के कशैनी गांव में आगजनी के प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है । उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव सहायता के लिए प्रयासरत है फौरी राहत जारी कर दी गयी है ।
जुब्बल कोटखाई के विधायक नरेंद्र बरागटा, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मौके पर पहुंच कर लोगों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। दोपहर बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई के पूर्व विधायक रोहित ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर प्रभावितों से मुलाकात की है।