फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शिमला में खिले ट्यूलिप, हिमाचल का पहला गार्डन तैयार

Wed, 18 Apr 2018 08:59 AM IST
विजय खाची, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
देश-विदेश के पर्यटकों को लुभाने के लिए हिल्सक्वीन शिमला में ट्यूलिप के फूल खिल गए हैं। वन विभाग की ओर से तैयार नौ हेक्टेयर क्षेत्र में फैले क्रेगनैनो पार्क में रंग बिरंगे फूलों का दिलकश नजारा आकर्षण का केंद्र बन गया है। समुद्रतल से 7700 फीट की ऊंचाई पर तैयार किए गए ट्यूलिप गार्डन पर करोड़ों की लागत आई है। 
विज्ञापन

2 of 5
बान के पेड़ों से घिरे ट्यूलिप गार्डन को देखने जो भी पहुंच रहा है, फोटो खींचकर यादें संजो रहा है। वन विभाग के इस प्रोजेक्ट की नींव पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीते साल रखी थी। पार्क का प्रोजेक्ट हालांकि काफी बड़ा है, जिसमें कई सुविधाएं दी जानी शेष हैं। लेकिन मुख्य आकर्षण ट्यूलिप के बल्ब हैं, जो खिलना शुरू हो गए हैं। वन विभाग के  जिला वन संरक्षक  नागेश गुलेरिया ने कहा कि शिमला में प्रदेश का पहला ट्यूलिप गार्डन तैयार किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
शुरुआती तौर पर यहां 4 हजार ट्यूलिप बल्ब लगाए गए हैं, जिसकी कुछ किस्में खिल गई हैं। शेष अगले हफ्ते तक खिल जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार फूलों की जरेनियम और हाइड्रंजिया किस्में लगाई गई हैं। गार्डन पर पहले चरण में दो करोड़ खर्च होंगे जिसमें से 80 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। दूसरे चरण में लेजर शो प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 2.90 करोड़ की होगी। उन्होंने बताया कि ट्यूलिप गार्डन और लेजर शो देश भर के चुनिंदा प्रोजेक्टों में से एक हैं। 

4 of 5
करोड़ों की लागत से विकसित हो रहे इस पार्क में बान के पेड़ में बने ट्री हट्स पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहें हैं। इसके अलावा जंगल में साइकिल ट्रेल, पैदल मार्ग, योगा पार्क, ट्री हट, वुडन हट, कैफेटेरिया, बच्चों के खेलने का पार्क, कार पार्किगिं, साइकिल स्टैंड, ओक ट्रेल, रेन शेल्टर, बुक कैफे, एम्फी थियेटर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रेगनैनो पार्क के ट्यूलिप गार्डन में हिमाचली संस्कृति की झलक नजर आती है। पार्क में हिमाचली बालाओं की वेशभूषा में पुतले स्थापित किए गए हैं। जिसमें वे भेड़ को हाथ में उठाए तो कहीं पीठ में किलटे पहने दर्शाया गया है। हिमाचल में बॉलीवुड को शूटिंग की एक नई साइट का विकल्प मिलेगा। इससे पूर्व ट्यूलिप गार्डन की शूटिंग के लिए फिल्म जगत कश्मीर का रुख करता रहा है। शिमला के क्रेगनैनो पार्क से बॉलीवुड के भी आकर्षित होने की संभावना बढ़ गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें