अम्मा के उपनाम से चर्चित रहीं तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का हिमाचल के एक शहर से खासा लगाव था। चुनाव हारने के बाद अम्मा चुपचाप यहां पहुंची थीं। पहली बार फिल्म शूटिंग के दौरान वह यहां पहुंची थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
ये शहर हिमाचल का मनाली है। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भी इस शहर से खासा लगाव है। वहीं, अम्मा को भी यहां की वादियों से गहरा लगाव रहा। कन्नड़ और तेलगू फिल्मों के बाद बॉलीवुड में कदम रखने पर उन्हें धर्मेंद्र के साथ एक बड़ी ‘इज्ज्त’ फिल्म मिली। 1968 में इस फिल्म की शूटिंग मनाली में हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
इस दौरान करीब 35 दिन तक जयललिता शूटिंग के लिए मनाली में रहीं। उस समय मनाली के मशहूर सनशाइन गेस्ट हाउस में उन्हें ठहराया गया। इसके बाद राजकुमार ने मनाली में घर बनाया तो वह उनके गृहप्रवेश के दौरान भी मनाली पधारीं।
4 of 6
उस दौरान जयललिता बेराकटोक ओल्ड मनाली और ब्यास किनारे टहलती थीं। राजनीति में जाने के बाद नब्बे के दशक में चुनाव हारने के बाद भी जयललिता चुपचाप सुकून के लिए मनाली आईं। इस दौरान उन्होंने यहां काफी वक्त बिताया था।
विज्ञापन
5 of 6
हालांकि, तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनने के बाद वह चाहकर भी यहां नहीं आ पाईं। मगर वह हमेशा यहां की यादें ताजा किया करती थीं।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने बताया कि धर्मेंद्र समेत सारी यूनिट मनाली में ठहरी थी। वहीं, मनाली के होटल सनशाइन के संचालक धर्म चंद ठाकुर ने बताया कि जयललिता उनके गेस्ट हाउस में रुकी थीं। उनके निधन से यहां शोक की लहर है।