फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: छह माह बाद खुला मनाली-लेह मार्ग, पहले दिन दौड़े फोर बाई फोर वाहन, देखें रोमांचक सफर की तस्वीरें

Tue, 16 May 2023 08:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/कुल्लू

सार

सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर छह माह नौ दिन बाद फोर बाई फोर वाहन दौड़े हैं। मंगलवार को पहले दिन मनाली की तरफ से लेह के लिए 27 फोर बाई फोर वाहनों को भेजा गया। 
विज्ञापन
1 of 5
मनाली-लेह मार्ग। - फोटो : अमर उजाला
427 किलोमीटर लंबे सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग पर छह माह नौ दिन बाद फोर बाई फोर वाहन दौड़े हैं। मंगलवार को पहले दिन मनाली की तरफ से लेह के लिए 27 फोर बाई फोर वाहनों को भेजा गया। इसमें 162 लोग रवाना हुए। पुलिस ने इन वाहनों को दारचा से सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक भेजा है। वनवे मार्ग होने से अभी पुलिस ने स्थानीय वाहनों को मनाली-केलांग-सरचू होकर लेह के लिए भेजने की अनुमति दी है।

मई तक बर्फबारी होने से बीआरओ को इसे बहाल करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  हालांकि, सीमा सड़क संगठन ने इस बार रिकॉर्ड समय में इसे 25 मार्च को खोल दिया था। इसके बाद लगातार मौसम खराब रहा और बर्फबारी होती रही। वहीं, पिछले साल 2022 को 25 अप्रैल से मनाली-लेह मार्ग छोटे वाहनों के लिए खुल गया था।  इसके अलावा शिंकुला दर्रा होकर 107 वाहनों को भेजा गया।
विज्ञापन

2 of 5
मनाली-लेह मार्ग। - फोटो : संवाद
इसमें 963 लोग रवाना हुए। वहीं, पुलिस ने दारचा से आगे पटसेउ स्थित दीपकताल के लिए 129 पर्यटक वाहनों को भेजा, यहां 514 सैलानियों ने बर्फ की चांदी के बीच खूब अठखेलियां कीं।
विज्ञापन

3 of 5
मनाली-लेह मार्ग। - फोटो : संवाद
पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि पहले दिन मनाली-लेह मार्ग पर 27 वाहन भेजे गए और यह सभी वाहन फोर बाई फोर है। उन्होंने कहा कि मौसम साथ देता है तो जल्द ही छोटे वाहनों के साथ पर्यटकों को भी अनुमति दी जाएगी।

4 of 5
मनाली-लेह मार्ग। - फोटो : संवाद
उधर, पर्यटन सीजन में लाहौल की तंग सड़कों पर नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर कार्रवाई होगी। वहीं, अवैध खनन व शराब की तस्करी करने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी। यह बात लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने केलांग में हुई जिला पुलिस की क्राइम बैठक में कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोकसर में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद
 मनाली-लेह मार्ग के बहाल होने पर सरचू में खुलने वाली पुलिस चौकी में किस तरह से काम करना है, इस बारे पुलिस जवानों को बताया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यटन सीजन में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हाे इसके लिए पुलिस की गश्त व नाकाबंदी तेज की जाएगी। अटल टनल से लेकर सरचू और उदयपुर के तिंदी तक पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें