फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results: दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल की लड़कियों ने मारी बाजी, देखें होनहारों की लिस्ट

Sat, 13 May 2023 10:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के शुक्रवार को जारी हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने बाजी मारी है। प्रदेश के लड़कों के मुकाबले लड़कियों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
डीएवी स्कूल न्यू शिमला की अनन्या चौधरी व पाइनग्रोव स्कूल सोलन की इर्तिका परवेज । - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के शुक्रवार को जारी हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल प्रदेश की लड़कियों ने बाजी मारी है। प्रदेश के लड़कों के मुकाबले लड़कियों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। दसवीं कक्षा का हिमाचल प्रदेश का परिणाम 96.56% और बारहवीं का 93.54% रहा। पंचकूला जोन की दोनों कक्षाओं में हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थी हरियाणा से अव्वल रहे। बारहवीं की परीक्षा में पंचकूला जोन का पास प्रतिशत 86.97 रहा। इसमें हिमाचल प्रदेश का 93.54, जबकि हरियाणा का परिणाम 86.48% रहा।

हिमाचल में 5,601 लड़कों में से 5,132 पास हुए, जबकि 4,912 लड़कियों में से 4,702 पास हुईं। हरियाणा में 82.85% लड़के पास हुए, जबकि 91.64 लड़कियां पास हुईं। हिमाचल में 91.63 लड़के और 95.72% लड़कियां पास हुईं हैं। दसवीं कक्षा के परिणामों में पंचकूला जोन का कुल पास प्रतिशत 92.34 रहा। जोन की परीक्षा में कुल 1,75,364 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 1,74,323 ने परीक्षा दी। कक्षा 10वीं में डीएवी स्कूल न्यू शिमला की अनन्या चौधरी ने 98.60 फीसदी अंक व 12वीं कक्षा कला संकाय में पाइनग्रोव स्कूल सोलन की इर्तिका परवेज 98.02 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सीबीएसई 12वीं कक्षा के होनहार। - फोटो : अमर उजाला
 1,60,969 ने परीक्षा पास की है। इसमें हरियाणा का पास प्रतिशत 91.91, जबकि हिमाचल का 96.56% रहा। हिमाचल में 9,016 लड़कों में से 8,628 पास हुए, जबकि 7,115 लड़कियों में से 6,948 पास हुईं।
विज्ञापन

3 of 5
सीबीएसई 12वीं कक्षा के होनहार। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में 95.70 लड़के, 97.65% लड़कियां पास हुईं। सरकारी स्कूलों के 8,246 लड़कों में 4,514 पास हुए, जबकि लड़कियों में 3,685 में 2,483 पास हुईं। पास प्रतिशत 58.65% है।

4 of 5
सीबीएसई 10वीं कक्षा के होनहार। - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट स्कूलों के 91,210 लड़कों में से 85,098 पास हुए, 64,855 लड़कियों में से 62,608 पास हुईं। पास प्रतिशत 92.27 है। जेएनवी में 2,423 में से 2,421 विद्यार्थी पास हुए।  पास प्रतिशत 99.92% रहा है। इसमें 1,257 लड़कों में से 1,255 पास हुए हैं। 1,166 में 1,166 छात्राएं पास हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीबीएसई 10वीं कक्षा के होनहार। - फोटो : अमर उजाला
तिब्बतन स्कूल के 67 विद्यार्थियों में 60 पास रहे। केंद्रीय विद्यालय में 3,837 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 3,785 पास हुए। रिजल्ट 98.64% रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें