फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Snowfall Pics: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, माैसम खुलते ही दिखा खूबसूरत नजारा

Fri, 21 Feb 2025 01:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा/केलांग/कुल्लू

सार

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार को माैसम खुलते ही बर्फ से लदी पहाड़ियां चांदी की तरह चमकीं। देखिए खूबसूरत तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 11
चांदी की तरह चमकीं बर्फ से लदी पहाड़ियां। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार को माैसम खुलते ही बर्फ से लदी पहाड़ियां चांदी की तरह चमकीं। शिमला, कुल्लू, किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति, चंबा, मंडी, कांगड़ा व सिरमाैर जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बुधवार रात से गुरुवार देररात तक बारिश-बर्फबारी दर्ज की गई। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। बर्फबारी के चलते पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कई भागों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। उधर, राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सैकड़ों पर आवाजाही ठप है। अटल टनल सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। रोहतांग दर्रा में 120 व कोकसर में 75 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। एनएच विभाग ने जलोड़ी दर्रा को भी बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 11
चंबा में बर्फ से लकदक वादियां। - फोटो : संवाद
चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर की पहाड़ियां बर्फबारी के बाद सफेद हो गई हैं। भरमौर मुख्यालय में ही 3 इंच बर्फबारी हुई है। वहीं पांगी मुख्यालय में एक फुट तक बर्फबारी के बाद 21 मार्गों पर रफ्तार थम चुकी है। साच घराट स्थित पावर हाउस को चलाने में बोर्ड कर्मी जुट गए हैं।
विज्ञापन

3 of 11
बर्फ से लदीं पहाड़ियां। - फोटो : संवाद
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर खड़ामुख से आगे वाहनों की आवाजाही बंद है। मार्गों और हाईवे को यातायात को बहाल करने में भी विभागीय टीमें जुट गई हैं। खज्जियार में बर्फबारी और बारिश के बाद पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करने में  विभागीय टीम काम पर जुट गई है।

4 of 11
बर्फ से ढका गांव। - फोटो : संवाद
बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में अब लोनिवि प्राथमिकता के आधार पर गेट से खज्जियार तक मार्ग को बहाल करने में जुट गया है। 
विज्ञापन

5 of 11
खज्जियार - फोटो : संवाद
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि गेट से खज्जियार मार्ग को खोलने के लिए मशीन और लेबर भेजी गई है। जल्द मार्ग बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

6 of 11
लाहाैल घाटी। - फोटो : संवाद
बर्फबारी से थम गई कुल्लू-लाहौल की रफ्तार
जनजातीय क्षेत्र लाहौल के साथ जिला कुल्लू के ऊपरी इलाकों में गुरुवार रात को जमकर बर्फबारी हुई है। लाहौल घाटी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिले में बिजली के 245 ट्रांसफार्मर और 165 संपर्क सड़कें बंद हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
खूबसूरत वादियां। - फोटो : संवाद
लाहौल में पहली बार इस सीजन की भारी बर्फबारी हुई है और लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल से लेकर केलांग व जिस्पा तक 60 सेंमी बर्फ रिकाॅर्ड की गई है। इसके चलते अटल टनल सभी तरह के वाहनों के लिए बंद है।

8 of 11
लाहाैल घाटी। - फोटो : संवाद
इसके अलावा रोहतांग दर्रा में 120 सेंटीमीटर, कोकसर 75, जलोड़ी दर्रा व सोलंगनाला में 30 से 40 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरने की सूचना है। उधर, एनएच ने जलोड़ी दर्रा को भी बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।
 

9 of 11
चंबा जिला। - फोटो : संवाद
जानें माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21, 23 व 24 फरवरी को राज्य के सभी भागों में माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 22 फरवरी को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। विभाग के अनुसार 24 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य में 25 से 27 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

10 of 11
लाहाैल घाटी। - फोटो : संवाद
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 3.4, सुंदरनगर 7.3, भुंतर 4.0, कल्पा -3.5, धर्मशाला 4.2, ऊना 5.9, नाहन 8.4, केलांग -5.8, पालमपुर 5.0, सोलन 5.0, कांगड़ा 6.6, मनाली 7.6, बिलासपुर 8.9, जुब्बड़हट्टी 6.0, कुकुमसेरी -7.2, बरठीं 6.7, सराहन 1.7 व ताबो में -11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दाैरान नगरोटा सूरियां में 56.0, गमरूर 44.2, चंबा 42.0, सलूणी 36.2, तीसा 35.7, सेऊबाग 29.2, कांगड़ा 28.8, डलहौजी 24.0 व घागस में 20.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज गई है। इसी तरह गोंदला में 42.0, केलांग 36.0, कुकुमसेरी 24.3, जोत 16.0, खदराला में 15.0 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। 
विज्ञापन

11 of 11
लाहाैल घाटी। - फोटो : अमर उजाला
केलांग-जिस्पा तक एनएच-3 पर दो फुट बर्फबारी
डीएसपी मुख्यालय केलांग के अनुसार अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से केलांग-जिस्पा तक एनएच-3 पर दो फुट बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। मौजूदा हालात यात्रा के लिए असुरक्षित हैं। अगली सूचना तक सड़क को सभी तरह के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें