फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro सात फेरे लेने से पहले सेहरा बांध वोट डालने पहुंचे दूल्हे, देखें तस्वीरें

Sun, 19 May 2019 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व के साथ  विभिन्न इलाकों में रविवार को शादी समारोहों की धूम रही। मुहूर्त के अनुसार दुल्हन लेने के लिए बरात की रवानगी से पूर्व दूल्हों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों में जाकर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देकर मतदाता का फर्ज निभाया।
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ही दूल्हे बरातें लेकर दुल्हन के घर रवाना हुए। कुल्लू जिले के मनाली विधानसभा क्षेत्र के कोठी पुलिंग बूथ में भी दूल्हा अनिल ठाकुर मतदान करने पहुंचे। इसके बाद बरात रवाना हुई।
विज्ञापन

3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
सिरमौर में लोकतंत्र को मजबूत करने के मकसद से पांवटा साहिब के भाटांवाली मतदान केंद्र पर प्रदीप कुमार बरात ले जाने से पहले वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे।

4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा के नूरपुर-बरंडा पंचायत के शक्ति सिंह ने वोट का महत्व दिखाया। बरात निकलने से पहले वह मतदान करने पहुंचे। शक्ति सिंह ने मतदाताओं से वोट की अपील की। 
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर सिरमौर के नाहन तहसील के छछेती गांव में दुल्हन बनी संगीता ने भी अपना फर्ज निभाया।   
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : अमर उजाला
जिला बिलासपुर के कचोली बूथ पर दूल्हा बरात जाने से पहले वोट डालने पहुंचा। दूल्हे ने अपने परिवार सहित वोट डाला।
विज्ञापन

7 of 11
- फोटो : अमर उजाला

सोलन जिले के बद्दी में भी सोलन के झाड़माजरी के मतदान केंद्र में दूल्हे खेम राज शर्मा ने भी अपना वोट डाला।  इस दौरान मतदान केंद्र पर मौजूद मतदाताओं ने दूल्हे का जोरदार स्वागत किया।

8 of 11
- फोटो : अमर उजाला
नाहन तहसील के रामा गांव में सुबह सात बजे ही सेहरा बांधकर प्रवीण रमौल पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। प्रवीण रमौल को धारटीधार के छछेती गांव में बरात लेकर पहुंचना था। इस दौरान उनके साथ कई बरातियों ने भी वोट कास्ट किया। 

9 of 11
groom - फोटो : अमर उजाला
वोट डालने के बाद वैवाहिक बंधन में बंधे सिरमौर बनकला के राहुल व आमवाला की रुचिका स्याही का निशान दिखाते हुए।

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
उधर, कोलर में दूल्हा बने राम सिंह ने अपनी पंचायत में बूथ नंबर 97 पर जाकर मतदान किया। उसके बाद बरात लेकर गए। राम सिंह की बरात उत्तराखंड के सैलाकुई जानी थी। इस दौरान बराती भी सज धज कर दूल्हे के साथ वोट डालने पहुंचे। 
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर में बरात आने से पहले शिवानी वोट डालने पहुंची। मेहंदी की रस्म अदा करने के बाद शिवानी मतदान केंद्र पहुंची। मतदान केंद्र पर सभी ने शिवानी के कदम की प्रशंसा की। वहीं कोठीपुर के सुभाष ने बरात जाने से पहले मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें