फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं, महिलाओं में मतदान के लिए दिखा जबरदस्त उत्साह, देखें तस्वीरें

Sun, 19 May 2019 06:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 14
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में लोकसभा के लिए अंतिम चरण में हुए चुनाव में वोट डालने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। युवाओं, महिलाओं ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

2 of 14
- फोटो : अमर उजाला
समुद्रतल से 15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में शून्य तापमान के बीच सुबह ही मतदान के लिए कतारें लग गईं। 
विज्ञापन

3 of 14
- फोटो : अमर उजाला
पहले दो घंटों में ही रिकॉर्ड 53 फीसदी वोट पड़े। यहां पहली बार बने मतदान केंद्र में पहला वोट गोपीचंद पाठक ने डाला। वीडीओ के पद पर तैनात पाठक इस केंद्र में बतौर कर्मचारी ड्यूटी पर थे। 

4 of 14
- फोटो : अमर उजाला
देश के पहले मतदाता श्याम सरण नेगी ने कल्पा बूथ पर अपना 32वां वोट डाला। पहले दो-तीन घंटों में मंडी, चंबा, कांगड़ा, शिमला समेत अधिकतर जिलों में ईवीएम खराब होने की शिकायतें आईं। बाद में नई ईवीएम लाकर यहां मतदान शुरू किया गया।
विज्ञापन

5 of 14
- फोटो : अमर उजाला
एक दुल्हन भी मत डालने पहुंची। प्रदेश में शांतिपूर्वक मतदान रहा। कहीं भी हिंसा या हुड़दंग की कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन

6 of 14
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में 100 से ज्यादा दर्जनों बुजुर्गों के अलावा फर्स्ट वोटर, महिलाओं, पुरुषों में खासा उत्साह देखा गया। कुल्लू, सिरमौर और कांगड़ा में सात फेरे लेने से पहले सेहरा बांध दूल्हे वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 14
- फोटो : अमर उजाला
आदर्श बूथों में ढोल-नगाड़ों, स्कूल के बच्चों ने बैंड की धुनों पर वोटरों का स्वागत किया। बुजुर्गों और अपंगों को पीठ, कुर्सियों और पालकियों पर लाया गया।

8 of 14
- फोटो : अमर उजाला
कई मतदाता 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर पोलिंग बूथों तक पहुंचे। ठंडे पानी, मिठाई और कोल्ड ड्रिंक्स तक की व्यवस्था की गई थी। उपहार स्वरूप फूल भेंट किए गए।

9 of 14
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, चंबा, लाहौल और कुल्लू के एक-एक गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। चंबा में नायब तहसीलदार के मनाने पर ग्रामीणों ने दोपहर बाद वोट डालने शुरू किए।

10 of 14
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मंत्रियों, विधायकों और प्रत्याशियों ने आम लोगों के साथ लाइनों में लगकर मतदान किया। उधर, छह माह से बंद रोहतांग दर्रा रविवार तड़के चार बजे बहाल कर दिया गया।

11 of 14
- फोटो : अमर उजाला
छोटे वाहनों से मतदाताओं को लाहौल भेजा गया। मंडी के सुंदरनगर में भाई-भाभी वोट डालने गए हुए थे और पीछे से आईटीआई की छात्रा ने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी।

12 of 14
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से वोट डालने मंडी आ रहा दंपती हादसे का शिकार। पति की मौत हो गई जबकि गंभीर घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

13 of 14
- फोटो : अमर उजाला
बिलासपुर के भगेड़ में शनिवार को समय से पहले ईवीएम की सील खोलने वाली पोलिंग टीम को निर्वाचन विभाग ने हटाने के बाद निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

14 of 14
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, रविवार को मॉक पोल को हटाए बिना मतदान कराने पर कुल्लू के ढालपुर आदर्श मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी को हटा दिया गया है। बिलासपुर के शाहतलाई में आचार संहिता का उल्लंघन कर शराब बेचने पर ठेका सील कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें