फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू की एंट्री से सुरेश चंदेल को झटका, ये हो सकते हैं कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार

Thu, 28 Mar 2019 05:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 8
सुखविंदर सिंह सुक्खू - फोटो : फाइल फोटो
हमीरपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस टिकट के लिए पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाम भी चल पड़ा है। इसी बीच, भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के कांग्रेस में शामिल होने पर पेच फंस गया है।
विज्ञापन

2 of 8
आश्रय शर्मा - फोटो : फाइल फोटो
वहीं दिल्ली से कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि मंडी सीट से आश्रय शर्मा, कांगड़ा से पवन काजल और शिमला से धनीराम शांडिल के नामों पर मुहर लग सकती है। राहुल गांधी से हिमाचल कांग्रेस के नेताओं की हुई चर्चा के दौरान इन नामों पर सहमति बनती नजर आई। 
विज्ञापन

3 of 8
कांगड़ा से पवन काजल के अलावा जीएस बाली और सुधीर शर्मा के नाम पर भी चर्चा हुई। दूसरी ओर क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए विकल्प के तौर पर ऊना से उम्मीदवार देने पर भी पार्टी में विचार चल रहा है। ऊना से मुकेश अग्निहोत्री भी एक विकल्प हैं। 

4 of 8
रामलाल ठाकुर
पिछले कुछ दिनों से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए जिन नामों पर चर्चा चल रही थी, उनमें सुखविंद्र सिंह सुक्खू का नाम पीछे था। रामलाल ठाकुर, राजेंद्र राणा के अतिरिक्त सुरेश चंदेल कांग्रेस टिकट के दावेदारों में आगे माने जा रहे थे। गुरुवार को सुक्खू का नाम टिकट की रेस में अचानक सबसे आगे हो गया है।
विज्ञापन

राजेंद्र राणा

5 of 8
गुरुवार को दिनभर सुक्खू का टिकट फाइनल होने की भी चर्चा रही। उधर, राजेंद्र राणा के इंकार के बावजूद पार्टी उनके नाम पर अभी भी विचार कर रही है। सूत्रों की मानें तो राजेंद्र राणा के बेटे को टिकट देने के खिलाफ कांग्रेस के एक खेमे ने राहुल गांधी को भी पत्र लिख दिया है।
विज्ञापन

6 of 8
कुलदीप सिंह राठौर
दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से मिले फीडबैक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने माना है कि यदि सुरेश चंदेल को टिकट दिया तो इसका संदेश ठीक नहीं जाएगा। उनके एक मामले में विवादित रहने का भी हवाला सामने आया है।
विज्ञापन

7 of 8
दूसरी ओर बताया जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार सुबह सुक्खू से बात की और उन्हें कार्यालय बुलाया। सुक्खू से पूछा कि वह क्या चुनाव लड़ने को तैयार हैं। इस पर सुक्खू ने कहा कि वह तैयार है, मगर हमीरपुर की सीट पर मेरिट के आधार पर फैसला होना चाहिए। 
विज्ञापन

8 of 8
शत्रुघ्न सिन्हा की राहुल से मुलाकात से लंबी खिंची चर्चा 
पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी से शत्रुघ्न सिन्हा की मुलाकात और उनके कांग्रेस में शामिल होने की सुर्खियों के बीच हिमाचल के टिकट तय करने को लेकर चर्चा लंबी खिंच गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें