दिल्ली में करीब एक सप्ताह तक माथापच्ची के बाद भी कांग्रेस हिमाचल की चार में से दो लोकसभा सीटों पर ही प्रत्याशी घोषित पाई है। मैराथन मंथन के बाद भी हमीरपुर और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी तय नहीं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हमीरपुर से अब सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ सुरेश चंदेल और रामलाल ठाकुर भी पैनल में किए शामिल हैं। इससे पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्रों के विधायकों और पूर्व विधायकों की कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल साथ बैठक हुई और पैनल बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
3 of 5
पवन काजल
- फोटो : फाइल फोटो
इसी तरह से कांगड़ा संसदीय सीट से पवन काजल के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। बताते हैं कि कांगड़ा से जीएस बाली भी अब टिकट पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
4 of 5
कांग्रेस कार्यालय शिमला
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा और हमीरपुर संसदीय सीटों के प्रत्याशी के नामों की घोषणा एक साथ की जा सकती है। प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर कुल 40 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था।
कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने दो बार सांसद रहे और वर्तमान में सोलन से विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को मैदान में उतारा है। मंडी से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।