फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Curfew in Himachal: ढील के दौरान गाड़ियों में पहुंचे लोग, पुलिस ने जब्त कीं चाबियां

Tue, 28 Apr 2020 01:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ऊना
विज्ञापन
1 of 7
कर्फ्यू ढील के दौरान ऊना में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हिमाचल में तीन मई तक लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी लागू है। सरकार लोगों की सुविधा के लिए कर्फ्यू में हर दिन चार घंटे की ढील दे रही है, ताकि वे जरूरी सामान की खरीदारी कर सकें। सरकार ने मास्क पहनकर ही बाहर निकलना अनिवार्य किया है। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन भी जरूरी है। लेकिन कई जगह इन नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। उधर, पुलिस कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपट रही है। पुलिस चालान काटने के साथ ऐसे वाहनों की चाबियां भी जब्त कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 7
कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ऊना में कर्फ्यू ढील के दौरान इन नियमों की धज्जियां उड़ गईं। ढील के दौरान शहर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। इससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। लोग अपने निजी वाहनों में खरीदारी करने पहुंच गए। लॉकडाउन व कर्फ्यू में दी गई छूट कुछ लोगों को रास नहीं आ रही। ऊना जिला प्रशासन ने थोड़ी नरमी बरती तो मनमानी शुरू हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
वाहनों की जब्त चाबियां - फोटो : अमर उजाला
प्रतिबंध के बावजूद लोग वाहनों को खूब दौड़ा रहे हैं, जिसके चलते मंगलवार को जिला पुलिस ने 45 वाहनों के चालान काटे और कई वाहनों की चाबियां भी जब्त कर लीं। एएसपी विनोद धीमान मंगलवार को रेडलाइट चौक पर स्थिति को नियंत्रित करते दिखे। उन्होंने आम लोगों से व्यवस्था बनाने में पुलिस से सहयोग करने का आह्वान भी किया है।

4 of 7
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गौर हो कि सोमवार से गैर जरूरी दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानों को खोलने के लिए सुबह 7 से 11 बजे तक ढील दी गई थी, लेकिन लोगों की लापरवाही के चलते उपायुक्त संदीप कुमार को अपने आदेशों को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा और कर्फ्यू में दी गई छूट पर प्रतिबंध लगाना पड़ा। 
विज्ञापन

5 of 7
वाहनों का चालान काटती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
साथ ही फील्ड में उतरकर कर्फ्यू की नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई भी की। इस दौरान उपायुक्त की ओर से कई वाहनों के टायरों की हवा भी निकालकर सख्त दिखानी पड़ी थी। इसी के साथ डीसी ने मंगलवार को भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

6 of 7
वाहनों के चालान करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 मंगलवार को एएसपी विनोद धीमान रेडलाइट चौक पर स्थिति को नियंत्रित करते दिखे। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू के दौरान निजी वाहनों पर पूर्णतया पाबंदी है। इस दौरान अगर कोई नियम तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्ती की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से व्यवस्था बनाने में पुलिस से सहयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मैहतपुर बार्ड पर वाहनों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
मैहतपुर बॉर्डर पर फिर उमड़ी भीड़ 
वहीं, हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित मैहतपुर बैरियर पर मंगलवार को फिर से वाहनों की कतारें लग गईं। बॉर्डर पर वाहनों की एंट्री के कारण ऊना की तरफ लगभग दो किलोमीटर तक जाम लग गया। स्थिति बिगड़ती देख एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने खुद मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। एसपी ने कहा कि वाहनों के प्रवेश और निकास पर एंट्री का प्रोटोकॉल फॉलो किया जा रहा है जिसकी वजह से लोगों को कुछ देर के लिए असुविधा हुई। हालांकि, स्थिति जल्द नियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें