फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: लॉकडाउन के बीच 52 वाहनों में रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल पहुंचे 293 लोग

Tue, 28 Apr 2020 11:38 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली/कोकसर (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 5
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद मौसम खुलते ही लाहौल के किसानों को राहत मिली है। मंगलवार को मनाली से 52 वाहनों में 293 लोग रोहतांग दर्रा पार कर लाहौल पहुंचे। सुबह छह बजे ही लोगों को लेकर वाहनों का काफिला लाहौल के लिए रवाना हुआ। कोठी में स्वास्थ्य जांच के बाद इन लोगों को आगे भेजा गया। मढ़ी और राहनीनाला के बीच हिमखंड और कुछ स्थानों पर मलबा गिरने से सड़क अवरुद्ध होने से लोगों को डेढ़ घंटा इंतजार भी करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
बीआरओ द्वारा सड़क बहाली के बाद ही काफिला आगे बढ़ पाया। मनाली से गई टैक्सियों में लोग केवल रोहतांग तक ही जा पाए। वहां से उन्हें कोकसर से आए वाहनों में भेजा गया। भले ही बीआरओ ने सड़क बहाल कर दी है लेकिन इस मार्ग में राहलाफाल, ब्यासनाला व राहनीनाला में हिमखंड गिरने का खतरा अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
रोहतांग में भी बर्फीली हवाएं राहगीरों की दिक्कत बढ़ा रही हैं। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि मंगलवार को मनाली की ओर से 52 वाहनों में 293 लोगों को लाहौल भेजा है। कुछ निजी वाहन, टेलीकॉम विभाग का एक वाहन भी शामिल है। सभी लोगों को स्वास्थ्य जांच करने के बाद ही घर भेजा जा रहा है। 

4 of 5
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने कहा कि बीआरओ ने रोहतांग दर्रे में मशीनरी तैनात की है जिससे बर्फीली हवाएं व हिमखंड गिरने की सूरत में सड़क को बहाल रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
आर-पार नहीं होंगी टैक्सियां
मनाली से लाहौल की ओर टैक्सियां रोहतांग दर्रा पार नहीं करेंगी। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि टैक्सियों को रोहतांग दर्रे के आर-पार नहीं भेजा जाएगा। मनाली से टैक्सियों में जाने वाले रोहतांग तक ही जा सकेंगे। रोहतांग में उन्हें सवारियों को लाहौल की टैक्सियों में ट्रांसमिट करना होगा। मनाली से गईं टैक्सियां लाहौल से आ रही सवारियों को रोहतांग से मनाली लाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें