हिमाचल के कांगड़ा के देहरा की रहने वाली मोहिता शर्मा ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में इस सीजन की करोड़पति बनीं। कौन बनेगा करोड़पति 12 को इस सीजन का दूसरा करोड़पति जिला कांगड़ा की आईपीएस मोहिता शर्मा के रूप में मिला है। आईपीएस मोहिता शर्मा ने एक करोड़ रुपये जीत लिए हैं। मोहित शर्मा इस सीजन की ऐसी दूसरी कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने एक करोड़ के सवाल का जवाब सही दिया है।