फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल हाईकोर्ट कर रहा है 80 पदों पर भर्ती, 21 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 30 Nov 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल हाईकोर्ट ने एक बार फिर नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 80 पदों पर भर्ती की जा रही है। सिविल और सेशन डिवीजंस में क्लर्क के 31 पद, जजमेंट राइटर के 21 पद, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 2 पद, स्टेनोग्राफर के 6 पद और प्रोसेस सर्वर के 20 पद भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। युवा 21 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी आवेदन ऑनलाइन करने होंगे। ऑनलाइन लिंक 3 दिसंबर से ओपन होगा।
विज्ञापन

3 of 5
युवाओं को इसके लिए पहले रजिस्ट्रेशन करवानी होगी। रजिस्ट्रेशन करने पर यूजरनेम और पासवर्ड मिलेगा। क्लर्क के पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरी कर ली है।

4 of 5
जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर में डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। परीक्षा की तिथि और रोलनंबर भी ऑनलाइन ही जेनरेट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परीक्षा के लिए रोलनंबर मोबाइल पर ही एसएमएस किए जाएंगे। अलग से कोई लेटर या एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट की वेबसाइट चेक की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें