फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत को पहला मेडल दिलाने वाली बेटी का हुआ भव्य स्वागत, देखें तस्वीरें

Sun, 14 Jan 2018 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू/मनाली
विज्ञापन
1 of 11
तुर्की में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में पहली बार भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली आंचल ठाकुर का भुंतर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। युवा सेवाएं व खेल, वन तथा परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर व जिला प्रशासन ने आंचल का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 11
मंत्री गोविंद ठाकुर ने आंचल ठाकुर को कुल्लवी टोपी व शॉल भेंट की। उन्होंने आंचल को बधाई देते हुए कहा कि कुल्लू की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल कर न केवल जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया बल्कि पूरी दुनिया में भारत को एक पहचान दिलाई है।
विज्ञापन

3 of 11
मंत्री ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम प्रतिभवान नहीं है केवल उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने की आवश्यकता है।

4 of 11
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आंचल ठाकुर को पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन

5 of 11
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में खेलो के लिए आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए प्राथमिकता प्रदान कर रही है ताकि युवा शक्ति को सही दिशा मिल सके।
विज्ञापन

6 of 11
उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं में छुपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष योजना बनाई जा रही है ताकि युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें।
विज्ञापन

7 of 11
उन्होंने कहा कि मनाली में साहसिक व शीतकालीन खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

8 of 11
इसके अलावा मनाली में इंडोर स्टेडियम का निर्माण भी विचाराधीन है।

9 of 11
इसके अलावा आंचल का भुंतर से लेकर मनाली व उनके गांव बुरूआ तक ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

10 of 11
आंचल ठाकुर के पिता रोशन ठाकुर ने कहा कि बेटी ने दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिखाया है।
विज्ञापन

11 of 11
इस अवसर पर सहायक आयुक्त डॉ. अमित गुलेरिया, एसडीएम सन्नी शर्मा, आंचल ठाकुर के पिता रोशन ठाकुर व माता, मंत्री गोविंद सिंह की पत्नी रजनी ठाकुर ने भी आंचल ठाकुर का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें