फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़े कमाल का है ये पंप

विज्ञापन
1 of 10
डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर है। ये पंप उनके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। आइए हम बताते हैं इसके बारे में।
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़े कमाल का है ये पंप

2 of 10
टाइप वन डायबिटीज- टाइप वन डायबिटीज की बीमारी बच्चों और व्यस्क युवाओं में सबसे ज्यादा होती है। इंसुलिन की कमी के कारण्‍ा टाइप वन डायबिटीज होती है। टाइप वन डायबिटीज में शरीर में इंसुलिन का बनना पूरी तरह से बंद हो जाता है और सुगर का स्तर काफी बढ़ जाता है जिससे जान जाने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़े कमाल का है ये पंप

3 of 10
अग्‍नाश्य (pancreas) हमारे शरीर का ऐसा अंग है जो इंसुलिन बनाता है। आपके शरीर में बीटा सेल होते हैं जिनकी वजह से अग्‍नाश्य इंसुलिन बनाता है लेकिन डायबिटीज होने पर आपका शरीर एंटीबॉडीज सेल पैदा करता है जो बीटा सेल को मार देते हैं और इस वजह से शरीर में इंसुलिन नहीं बन पाता। आगे जानिए कैसे मिलेगा इस बीमारी से छुटकारा।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़े कमाल का है ये पंप

4 of 10
इंसुलिन पंप या आप इसे “virtual pancreas” भी बोल सकते हैं। इससे अब आपकी किडनी फेल और अंधे होने का खतरा भी बिल्कुल नहीं होगा और आप स्वस्‍थ जिंदगी जी पाएंगे। जानिए इसके बारे में।
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़े कमाल का है ये पंप

5 of 10
शिमला की नीलम (26) और कोमिता (27) काफी सालों से डायबिटीज से परेशान थी। लेकिन अब उन्होंने रा‌हत की सांस मिली है। वे इस पंप का इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़े कमाल का है ये पंप

6 of 10
नीलम ने बताया कि जब मुझे इंसुलिन पंप लगाया तो पहली रात इसे एडजस्ट करने में काफी दिक्‍कत हुई लेकिन फिर मुझे आदत पड़ गई।
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़े कमाल का है ये पंप

7 of 10
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर ज‌तिंदर मोकटा ने बताया कि नीलम की हालत पहले बहुत खराब थी। उसे इंसुलिन पंप लगाने के बाद करीब सप्ताह तक अस्पताल की निगरानी में रखा गया और अब वो ठीक है। कोमिता ने बताया कि उसे करीब 15 साल पहले ही डायबिटीज की शिकायत हो गई थी लेकिन इंसुलिन पंप ने मेरी जिंदगी बदल दी।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़े कमाल का है ये पंप

8 of 10
कैसे काम करता है पंप- डॉक्टर ज‌तिंदर मोकटा ने बताया कि जब जरूरत होती है यह पंप अपने आप इंसुलिन की डोज शरीर में डाल देता है। इससे आपको बार बार इंसुलिन इंजेक्‍शन लेने से भी छुटकारा मिल जाता है। दिन में करीब 3 बार ये पंप आपके शरीर में इंसुलिन की डोज डालता है। एक और खास बात यह है कि इंसुलिन पंप शरीर में सुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखता है। डॉक्टर मोकटा ने बताया कि साऊथ इंडिया में करीब 6 हजार लोग इंसुलिन पंप के सहारे स्वस्‍थ जिंदगी जी रहे हैं। वहीं अमेरिका में तो करीब 60 फीसदी लोग इंसुलिन पंप का इस्तेमाल करते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़े कमाल का है ये पंप

9 of 10
डॉक्टर मोकटा ने बताया कि उनके पास अब तक ऐसे 12 केस आ चुके हैं जो टाइप वन डायबिटीज का शिकार हैं। ये बच्चे शिमला शहर के स्कूलों में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में हेल्‍थकेयर सिस्‍टम सही ना होने के कारण बच्चों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा है। अब पंप की कीमत के बारे में जान लीजिए।
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़े कमाल का है ये पंप

10 of 10
इंसुलिन पंप 1.5 लाख से शुरू है जो कि हाई क्वालिटी में 5 लाख रूपए तक का है। वहीं लोग यह डिमांड भी करते रहे हैं कि सरकार को इंसुलिन पंप को हेल्‍थ इंश्योरेंस के दायरे में लाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें