उन्होंने ऊना जिला के भरवाईं क्षेत्र के संदीप कुमार को सामाजिक एवं साहसिक कार्यों के लिए जबकि खेल के क्षेत्र में प्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए शिमला जिला की अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी सुषमा वर्मा को भी सम्मानित किया। सीएम जयराम ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत इस अवसर पर नशा निवारण वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 31 मार्च, 2021 तक कुल्लू, मंडी, शिमला और चंबा जिले में यह अभियान चलाया जाएगा।