फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचली युवा सेना में जाने के लिए हो जाएं तैयार, यहां हो रही है भर्ती

Fri, 03 Aug 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 6
हिमाचली युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। रैली होने जा रही है, शर्तें पूरी कीजिए और फायदा उठाइए।
विज्ञापन

2 of 6
प्रदेश के तीन जिलों मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का मौका है। मंडी के पड्डल मैदान में दो से पांच अक्तूबर तक खुली भर्ती रैली होगी। सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक तकनीकी, लिपिक, स्टोर कीपर तथा सैनिक ट्रेड मैन के पद के लिए भर्ती होगी। इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण सेना की वेबसाइट पर कर सकते हैं। पंजीकरण की तिथि तीन अगस्त से 16 सितंबर है। इसके बाद वेबसाइट बंद कर दी जाएगी।

4 of 6
सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक कर्नल सोमराज ने बताया मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए सेना की खुली भर्ती पड्डल मैदान में होगी।
विज्ञापन

5 of 6
इसके लिए प्रशासन ने अनुमति दे दी है। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक युवा तीन से 16 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 19 सितंबर से ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खुली भर्ती के लिए पड्डल मैदान उपलब्ध करवाने की जिला प्रशासन ने अनुमति दे दी है। इससे इन तीन जिलों के युवाओं को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें भर्ती के लिए दूसरे जिलों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें