फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-न्यूजीलैंड मैच का रोमांच, पहले ही मुकाबले में बन जाएंगे कई रिकॉर्ड

Sun, 16 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
धर्मशाला में रविवार को होने जा रहा भारत-न्यूजीलैंड वनडे मैच न सिर्फ दोनों टीमों बल्कि बीसीसीआई के लिए भी अहम होगा। मैच शुरू होते ही कई रिकॉर्ड कायम हो जाएंगे। आइए जानते हैं-
विज्ञापन

2 of 10
भारत-न्यूजीलैंड अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों की सीरीज का धर्मशाला स्टेडियम में होने वाला पहला मैच पूरे बीसीसीआई परिवार के लिए ही अहम होगा। क्योंकि बीसीसीआई के करीब आधा दर्जन पदाधिकारियों और खिलाड़ियों का धर्मशाला में यह पहला मैच होगा। धर्मशाला मैदान में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पहली बार आमने-सामने आएंगी।
विज्ञापन

3 of 10
सीरीज में जीत की शुरुआत करने के लिए भले ही यंग टीम के साथ मैदान में उतरने वाले कप्तान एमएस धोनी के लिए यह मैच चुनौतियों भरा रहेगा, लेकिन बीसीसीआई के बतौर अध्यक्ष पद पर आसीन होने के बाद अनुराग ठाकुर का उनके गृह स्टेडियम में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच है तो टीम कोच अनिल कुंबले भी बतौर कोच पहली बार टीम को वनडे मैच में उतार रहे हैं।

4 of 10
इतना ही नहीं टीम के सदस्य मंदीप सिंह और जयंत यादव जहां अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का पहली बार हिस्सा बन रहे हैं। वहीं, टीम के सदस्य मनीष पांडे, हार्दिक पांडे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और केदार जाधव में से कोई भी प्लेइंग इलेवन में शामिल होता है तो यह उनका धर्मशाला में पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।
विज्ञापन

5 of 10
भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैणा को वायरल फीवर के बाद अब मनीष पांडे पर सबकी निगाहें रहेंगी। क्योंकि पांडे अपने खेल की बदौलत जहां सुरेश रैना की भरपाई कर सकते हैं। वहीं, अपनी बल्लेबाजी का अच्छा प्रदर्शन कर वे टीम इंडिया में अपना स्थान भी पक्का कर सकते हैं। मनीष पांडे पहला भारतीय बल्लेबाज था, जिसने आईपीएल में पहला शतक लगाया था। 
विज्ञापन

6 of 10
टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप करने के बाद धोनी की सेना ने अब कीवियों के लिए एक दिवसीय मैचों को लेकर चक्रव्यूह रचा है, वहीं, टेस्ट सीरीज हारने के बाद वन डे में वापसी करने के लिए न्यूजीलैंड भी धोनी के चक्रव्यूह को भेदने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

7 of 10
वनडे सीरीज के पहले मैच को जीतकर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने के लक्ष्य से दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने सीरीज पर ध्यान केंद्रित किया है। इसी का नतीजा है कि सीरीज के पहले मैच के लिए दो दिन पहले ही धर्मशाला पहुंची दोनों टीमों ने केवल अभ्यास पर ही फोक्स किया है।

8 of 10
शनिवार को भी मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी अपने निर्धारित समय अभ्यास के दौरान मैदान में पसीना बहाते रहे। शनिवार को सुबह के सत्र में धोनी की टीम ने जहां मैदान और नेट में प्रेक्टिस की। वहीं, सायं के सत्र में न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने मैदान में पहुंचकर अभ्यास किया।

9 of 10
गौरतलब है कि एक दिवसीय मैच और ओडीआई को लेकर यहां पहुंचने वाली टीमों को धर्मशाला की खूबसूरती इस प्रकार भाती रही है कि खिलाड़ी इसे निहारने से पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन

10 of 10
धर्मशाला पहुंचते ही खिलाड़ियों का पर्यटन नगरी सहित अन्य स्थानों पर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बना लेते हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने धर्मशाला की वादियों को निहारने के बजाय पूरा ध्यान प्रेक्टिस पर लगाया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें