फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए मिसाल थे आशीष, 3 साल में डीएसपी से बने IAS अफसर

Tue, 30 May 2017 04:48 PM IST
amarujala.com- Presented by : अशोक चौहान
विज्ञापन
1 of 5
डीएसपी की नौकरी से शुरुआत करने वाले आशीष दहिया तीन साल के भीतर ही आईएएस अफसर बन गए थे। मेहनत के दम पर वो युवाओं के लिए मिसाल बन गए थे। जम्मू-कश्मीर कैडर के आईएएस अफसर आशीष दहिया की संदिग्‍ध हालत में स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई । आईएएस बनने से पहले दहिया हिमाचल प्रदेश पुलिस में डीएसपी के पद पर भी तैनात रहे।
विज्ञापन

2 of 5
साल 2013 में आशीष दहिया हिमाचल पुलिस सेवा में चयनित हुए थे। पीटीसी डरोह से उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी की और सरकार ने उन्हें डीएसपी के पद पर तैनाती दे दी। वे करीब एक साल तक जिला सिरमौर में डीएसपी के पद पर तैनात रहे। मगर दहिया एचपीएस से कहीं आगे बढ़ना चाहते थे और इसके लिए उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी।
विज्ञापन

3 of 5
बतौर डीएसपी रहते हुए दहिया ने जिले में कई बड़े काम भी किए। चरस तस्‍करी पर लगाम लगाने, अपराध रोकने के साथ साथ दहिया लोगों के बीच भी काफी पॉपुलर अफसर बन गए थे। साथी अफसर बताते हैं कि दहिया निरंतर मेहनत करने वाले अफसर थे। वे अपने जूनियर अफसरों को भी हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे।

4 of 5
डीएसपी पद पर काम करते हुए उनकी मेहनत जारी रही। वह 2016 में आईएएस के लिए चयनित हो गए। साथी अफसरों की मानें तो दहिया कड़ी मेहनत के दम पर ही ये कामयाबी हासिल कर पाए थे। समाज सेवा और आगे बढ़ने का उनका जज्बा युवाओं के साथ साथ उनके साथी अफसरों को भी प्रेरित करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उनके निधन की सूचना के बाद हिमाचल पुलिस विभाग के कई बड़े अफसर भी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सोनीपत रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें