फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाव-लश्कर के साथ रघुनाथ की नगरी पहुंचे सैकड़ों देवी-देवता, तस्वीरों में करें दर्शन

Tue, 08 Oct 2019 12:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में शरीक होने के लिए लाव-लश्कर के साथ सैकड़ों देवी-देवता ढालपुर मैदान पहुंच गए हैं। हालांकि, कुछ देवता सोमवार देर शाम को कुल्लू पहुंचे। दशहरा उत्सव में शरीक हुए सैकड़ों देवी-देवताओं ने रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरी।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही रघुनाथ की नगरी सुल्तानपुर में देवी-देवताओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। ढोल नगाड़ों और नारसिंघों की स्वरलहरियों पर देवताओं ने भगवान रघुनाथ से मिलन किया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद देवता अपने अस्थायी शिविरों की ओर रवाना हो गए। एक साल बाद भव्य देव मिलन के अद्भुत नजारे के सैकड़ों लोग गवाह बने। 
रघुनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद देवताओं ने राज-परिवार के लोगों को आशीर्वाद दिया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
 खराहल घाटी के आराध्य देवता बिजली महादेव ने हारियानों सहित सोमवार शाम को रघुनाथ के दरबार में हाजिरी भरी। बिजली महादेव ने गूर के माध्यम से राजपरिवार को दशहरे को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने का वचन दिया। देवता ने कहा कि दशहरे पर आने वाले हर संकट को महादेव टाल देंगे। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह से ही देवता भगवान रघुनाथ के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए आते रहे। देव परंपरा के निर्वहन करने के लिए माता हिडिंबा, देवता छमाहणी नारायण, माता पार्वती, माता भागासिद्ध, देवता खुडीजल, शृंगाऋषि, बालूनाग और ब्यास ऋषि, टकरासी नाग, चोतरू नाग, कोट पझारी, देवता चंभू, लक्ष्मी नारायण, मनु ऋषि आदि देवी-देवता ने भी रघुनाथ के दर पहुंचकर राज परिवार को शुभ आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
 इससे पहले सुबह के समय भगवान रघुनाथ की विधिवत पूजा की गई। मंदिर में दिन भर देवी-देवताओं के आगमन से यहां का माहौल देवमयी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव नारायण सिंह चौहान ने कहा कि दशहरा देव संस्कृति, देवी-देवताओं की उपस्थिति से देश भर में अलग है। दशहरे के लिए सैकड़ों देवता ढालपुर मैदान पहुंच चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें