फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचलः रोहतांग में 30 सेमी ताजा बर्फबारी, मनाली-लेह मार्ग बंद, सैकड़ों लोग फंसे

Mon, 07 Oct 2019 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रे समेत लाहौल घाटी की चोटियों पर 30 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी के बाद सामरिक महत्व का मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। सैकड़ों लोग मनाली और लाहौल में फंस गए हैं। सोमवार सुबह मनाली से वाया रोहतांग केलांग के लिए निकली बसें, राशन की गाडि़यां और अन्य निजी वाहन राहनीनाला में फंसे रहे। उधर, केलांग से निकले यात्री वाहन राक्षी ढांक में फंसे रहे। प्रशासन ने पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित वापस भेजा।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गुलाबा और कोकसर बैरियर से रोहतांग को वाहनों की आवाजाही और सरकारी बस सेवा बंद करने से सैकड़ों लोग दोनों तरफ फंस गए हैं।  लेह से मनाली की तरफ निकले के दर्जनों पर्यटक वाहन और बाइकर लाहौल की सरहद में फंस हुए हैं। वे आगे नहीं जा पा रहे। चंबा के पांगी और लाहौल के सैकड़ों लोग कुल्लू दशहरा के लिए एक दिन पूर्व निकले थे लेकिन अब फंस गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
एचआरटीसी केलांग डिपो की तीन बसें राक्षी ढांक से वापस केलांग लौट आई हैं। जबकि लाहौल की तरफ निकली दो बसें राहनीनाला से वापस मनाली लौटी हैं। मौसम बिगड़ते ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी होने से अब जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। बर्फबारी होने से बंद हुए मनाली-लेह मार्ग के चलते लाहौल के सैकड़ों लोगों के कुल्लू दशहरे में आने पर भी संकट के बादल छा गए हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
केलांग डिपो के आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि रोहतांग दर्रा समेत इसके आसपास के इलाके में लगभग आधा फुट ताजा हिमपात हुआ है। जिस कारण मनाली-लेह हाईवे अस्थाई तौर पर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। हालात को देखते हुए सभी यात्रियों को वापस मनाली और केलांग पहुंचाया गया है। इधर लाहौल घाटी में अभी भी आलू की हजारों बोरियां फंसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जबकि सस्ती दालों का कोटा अभी तक लाहौल नही पहुंचा है। कोकसर चौकी प्रभारी एएसआई राजेश ने कहा कि बर्फबारी के कारण मनाली जाने वाले वाहनों को कोकसर में रोक दिया गया है। उम्मीद है कि मौसम साफ रहने की सूरत में मंगलवार को रोहतांग दर्रा बहाल हो सकता है। शिमला में हल्की बारिश होने से पोलन से कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें