फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Sukhu Govt: अब विभागों के आवंटन में फंसा पेच, जानें किस मंत्री को मिल सकता है कौन-सा महकमा

Tue, 10 Jan 2023 03:12 PM IST
Krishan Singh सुरेश शांडिल्य, शिमला

सार

प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सामने विभागों के आवंटन का पेच फंस गया है। सीएम ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से लंबी मंत्रणा की है। कुछ मंत्री भी नई दिल्ली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सीएम सुक्खू मंत्रियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सामने विभागों के आवंटन का पेंच फंस गया है। सीएम सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से लंबी मंत्रणा की है। वहीं, केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करने के बहाने नवनियुक्त मंत्री धनी राम शांडिल, अनिरुद्ध सिंह और रोहित ठाकुर भी दिल्ली पहुंच गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब कुछ मंत्रियों में मनपसंद महकमों को झटकने के लिए रस्साकशी तेज हो गई है। मंत्रियों में पोर्टफोलियो बांटने पर मंगलवार या बुधवार को फैसला हो सकता है। सीएम सुक्खू मंगलवार को शिमला पहुंचेंगे। उसके बाद ही मंत्रियों के विभागों की अधिसूचना जारी हो सकती है।

मंगलवार को सीएम सुक्खू ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से सरकार और संगठन के विषयों पर बात की। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मंत्रियों को विभाग देने पर भी बात की है। पोर्टफोलियो आवंटन की प्रक्रिया में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कुछ और महकमे दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जगत सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला
उनके पास अभी जलशक्ति, परिवहन और भाषा एवं संस्कृति विभाग हैं। मंत्री रोहित ठाकुर को लोक निर्माण, जगत सिंह नेगी को बागवानी, अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, हर्षवर्द्धन चौहान को शिक्षा एवं स्वास्थ्य, विक्रमादित्य सिंह को पर्यटन जैसे महकमे देने के बारे में भी चर्चा चल रही है। अन्य विभागों पर भी अभी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
रोहित ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
उधर, धनी राम शांडिल, अनिरुद्ध सिंह, रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। मंत्री और मुख्य संसदीय सचिव बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं का आभार भी जताया। 

4 of 5
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
सीएम सुक्खू खुद राजपूत हैं तो उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ब्राह्मण हैं। उनके अलावा मंत्रियों में जगत सिंह नेगी, हर्षवर्द्धन चौहान, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह राजपूत हैं। मंत्री धनीराम शांडिल अकेले अनुसूचित जाति से हैं तो चंद्र कुमार ओबीसी से हैं। प्रदेश में राजपूतों के बाद ब्राह्मण और अनुसूचित जाति की जनसंख्या को प्रतिनिधित्व देने के लिए दो ब्राह्मण और अनुसूचित जाति के एक और मंत्री बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुधीर शर्मा - फोटो : संवाद
सुधीर शर्मा, राजेश धर्माणी, संजय रतन और रघुवीर बाली ब्राह्मण विधायकों में मंत्री बनने की रेस में आगे हैं तो यादविंद्र गोमा अनुसूचित जाति से मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व चाह रहे हैं। मंडी से जीते एकमात्र विधायक चंद्रशेखर और सुजानपुर से पूर्व सीएम धूमल के क्षेत्र में कांग्रेस को फिर सीट दिलाने वाले राजेेंद्र राणा भी मंत्री बनना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें