हिमाचल सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। जेबीटी, टीजीटी, शास्त्री और भाषा अध्यापकों के 2277 पदों समेत विभिन्न विभागों में 2599 पद भरे जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
2 of 6
31 दिसंबर तक रिक्त होने वाले शिक्षकों के सभी पदों को जल्द भरने के लिए प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। जेबीटी के 671, टीजीटी के 835, शास्त्री के 375 और भाषा अध्यापक के 396 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
महिला एवं बाल कल्याण निदेशालय में अनुबंध आधार पर 54 कनिष्ठ कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) भर्ती होंगे। जेल वार्डर के 84, तकनीकी विवि हमीरपुर में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के 10, बाल गृह कार्यकर्ताओं के 3 तथा बाल गृह सहायकों के 15, उद्योग विभाग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) के दस पद भरने को स्वीकृति दी गई।
4 of 6
पेंशन एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में 107 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इनमें 3 पद सहायक अधीक्षक (जेल), 10 मुख्य वार्डर (पुरुष), 6 पद मुख्य वार्डर (महिला), पुरुष वार्डर के 75, महिला वार्डर के 10 और 3 पद औषधि वितरक (डिस्पेंसर) के शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों के 10 पद तथा नगर पंचायतों के सात पद भरेंगे। चंबा मेडिकल कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 15 रिक्त पद, आईपीएच विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 6 पद सृजित कर अनुबंध आधार पर भरने को मंजूरी दी।
मंडी जिला के करसोग मंडल के कोटलु में आईपीएच विभाग के उपमंडल को आवश्यक पदों के सृजन व भरने सहित खोलने को मंजूरी दी। चंबा जिले में महिला शक्ति केंद्र योजना को कार्यान्वित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें महिला कल्याण अधिकारी का एक पद तथा जिला समन्वयक के दो पदों भरे जाएंगे।