फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board 10th Toppers: किसी का सपना आईएएस और डॉक्टर, कोई बनना चाहता जज, 10वीं के टॉपरों ने ऐसे हासिल किया मुकाम, जानें सफलता की कहानी

Wed, 29 Jun 2022 11:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/मंडी/बिलासपुर/ऊना/कुल्लू/कांगड़ा
विज्ञापन
1 of 11
HP Board 10th Toppers - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा परिणाम में बेटियों ने अपना परचम लहराया। परीक्षा परिणाम 87.5 फीसदी रहा। 90,375 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 78,573 विद्यार्थी सफल हुए, जबकि 9,571 के हाथ निराशा लगी। 1,409 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम के बाद दसवीं में भी प्रदेश की बेटियों ने मेरिट सूची में शामिल 77 विद्यार्थियों में से 67 पर कब्जा जमाया, जबकि 10 छात्र इस सूची में शामिल हैं।

परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित पाठशाला के माध्यम से 14 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये और पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय फीस देनी होगी। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य हैं। परीक्षा में टॉपर रहे मेधावियों में कोई आईएएस बनना चाहता है तो किसी का सपना डॉक्टर, जज, व सेना अफसर बनना है।
विज्ञापन

देवांगी बोली, चिकित्सक बनकर पिता का सपना करूंगी पूरा

2 of 11
देवांगी शर्मा - फोटो : संवाद
मंडी जिले के सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी स्कूल की प्रियंका और एंग्लो संस्कृत मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी की देवांगी शर्मा ने 700 में से 693 (99%) अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पूरे प्रदेश में टॉप किया। इनमें एंग्लो संस्कृत स्कूल मंडी की देवांगी और सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी की प्रियंका शामिल हैं। छात्रा देवांगी पुरानी मंडी की निवासी हैं और उनके पिता हितेश शर्मा का निधन हो चुका है। 

देवांगी ने कहा कि उनके पिता का सपना उनको डॉक्टर बनाना था, जिसे वह पूरा करेंगी। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों खास तौर पर बड़ी बहन रिद्धि को दिया। जो वर्तमान में एनआईटी हमीरपुर से बीटेक कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने कभी भी पढ़ने के लिए दबाव नहीं बनाया। हमेशा प्रेरित किया। देवांगी ने कहा कि वह चार से पांच घंटे पढ़ाई करती हैं। रात को 12 बजे तक पढ़ाई करती हैं। वह मेडिकल स्ट्रीम की हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
प्रियंका चिकित्सक बन करेंगी सेवा - फोटो : संवाद
डाक सेवक की बेटी प्रियंका चिकित्सक बन करेंगी सेवा
करसोग के सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी की बेटी प्रियंका ने 99 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रियंका ने कहा कि उसे बहुत खुशी हो रही है कि वह पूरे हिमाचल में पहले स्थान पर रही हैं। प्रियंका एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। प्रियंका के पिता प्रभदयाल सब पोस्ट ऑफिस तत्तापानी में ग्रामीण डाक सेवक के रूप में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। प्रियंका ने बताया कि वह भलाण की रहने वाली हैं। उनका सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है। परिवार की ओर से उनको हमेशा पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। अपनी कामयाबी का श्रेय प्रियंका ने अपने अध्यापकों और परिजनों को दिया। प्रियंका ने कहा कि वह सुबह और शाम दो-दो घंटों तक पढ़ाई करती हैं। उन्होंने संदेश दिया कि कोई भी काम कठिन नहीं होता, अगर मन में ठान लिया जाए।

4 of 11
आदित्य संख्यान - फोटो : संवाद
आदित्य सांख्यान का न्यायाधीश बनना है सपना
बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत हटवाड़ के गांव सौंखरा के आदित्य सांख्यान ने 700 में से 692 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आदित्य सरस्वती विद्या मंदिर उच्च पाठशाला हटवाड़ के छात्र हैं। इनके पिता अध्यापक और माता गृहिणी हैं। आदित्य दिन में सात से आठ घंटे पढ़ाई करते हैं। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। कहा कि न्यायाधीश बनना सपना है।  
विज्ञापन

5 of 11
अंशुल ठाकुर - फोटो : संवाद
डॉक्टर बनना चाहती हैं अंशुल ठाकुर
एसबीएम स्कूल मौंहीं की छात्रा अंशुल ठाकुर ने प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। अंशुल के पिता महेंद्र सिंह और माता नीलम शिक्षक हैं। पिता सरकारी स्कूल में तैनात हैं। माता उसी स्कूल में पढ़ाती हैं जहां अंशुल खुद शिक्षा ग्रहण कर रही है। अंशुल ने बताया कि उसका सपना अच्छी और बेहतर मेडिकल की पढ़ाई करके डॉक्टर बनने का है
विज्ञापन

6 of 11
सिया ठाकुर - फोटो : संवाद
प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं सिया
एमएम लाल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जलंग्रा की सिया ठाकुर ने दसवीं की मेरिट सूची में प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया। सिया ने 98.71 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। सिया ठाकुर ने बताया कि वह भविष्य में प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज व देश की सेवा करना चाहती हैं। सिया ने अपनी कामयाबी का श्रेय स्कूल स्टॉफ व माता आशा ठाकुर को दिया है। 
विज्ञापन

7 of 11
अंजलि राणा - फोटो : संवाद
आईपीएस बनकर देश की सेवा करना चाहती है अंजलि
प्रदेश शिक्षा बोर्ड की टॉप टेन की सूची में सातवें स्थान पर रहीं अंजलि राणा आईपीएस बनकर देश सेवा करना चाहतीं हैं। वह कुल्लू के सेऊबाग स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की छात्रा है। होनहार छात्रा ने कहा कि उनका सपना है कि प्रशासनिक सेवाएं देकर लोगों के हितों के लिए काम करें। उन्होंने दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 700 में से 687 अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। उनके पिता किसान और माता गृहिणी हैं। वहीं, जिला मुख्यालय कुल्लू के प्रवेश द्वार पर स्थित स्नोअर वैली पब्लिक स्कूल की छात्रा छाया चौहान ने दसवीं कक्षा की परीक्षा के वार्षिक परिणाम में नौवां स्थान प्राप्त किया है।

8 of 11
अंकिता - फोटो : संवाद
सेना में जाकर पिता की तरह देश सेवा करना चाहती है अंकिता 
 दसवीं के परीक्षा परिणाम में शाहपुर के महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सिहंवा की छात्रा अंकिता ने प्रदेश भर में छठा स्थान हासिल किया है। अंकिता पुत्री चमन सिंह चंबा जिले के सिहुंता के द्रम्मनाला की रहने वाली हैं। अंकिता ने 688 अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल एमडी कर्नल एसएस राणा, प्रचार्य शालिनी राणा ने अंकिता, उनके माता-पिता और अध्यापकों को बधाई दी है। अंकिता के पिता सेना में कार्यरत हैं। 

9 of 11
सूजल - फोटो : संवाद
प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं सूजल 
शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल फतेहपुर की सूजल पुत्री राजेंद्र कुमार ने 687 अंक प्राप्त कर  सातवां स्थान हासिल किया है। सूजल के पिता राजेंद्र कुमार कृषक हैं, जबकि माता निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। बेटी के टॉप-10 में आने के कारण परिजनों में खुशी की लहर है। सूजल ने बताया कि वह प्रतिदिन छह घंटे पढ़ाई करती हैं। सूजल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, अध्यापकों व कड़ी मेहनत को दिया है। सूजल ने कहा कि वह भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती हैं। 

10 of 11
प्रांजल - फोटो : संवाद
डॉक्टर बनेंगी प्रांजल
नवज्योति स्कूल (लखनोट) मकरीड़ी की प्रांजल ने 686 अंक हासिल कर प्रदेश भर में आठवां स्थान हासिल किया है। प्रांजल के पिता जय सिंह की एक साल पहले मौत हो गई है। उनकी मां सुनीता देवी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद उत्साहित हैं। प्रांजल का सपना डॉक्टर बनकर जरूरतमंदों की सेवा करना है। स्कूल के प्रधानाचार्य शेर सिंह धरवाल ने बताया कि प्रांजल ने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन

11 of 11
शगुन ठाकुर - फोटो : संवाद
शगुन ठाकुर ने बाल गुरुकुल स्कूल कांगू में किया टॉप
 बोर्ड की दसवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में बाल गुरुकुल स्कूल कांगू की छात्रा शगुन ठाकुर ने स्कूल में टॉप किया है। शगुन ने 700 में से 652 अंक प्राप्त किए हैं। 93.14 फीसदी अंक लेने पर स्कूल की प्रधानाचार्या सविता कुमारी ने शगुन और अन्य बच्चों को बधाई दी है। 651 अंक लेकर परीक्षित कुमार स्कूल में दूसरे स्थान पर रहे। 640 अंक लेकर जागृति ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। स्कूल के सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। वहीं, स्कूल अध्यापकों प्रवीण कटोच, मीनाक्षी राणा, सुषमा, पुष्पा, तृप्ता कुमारी और निशा कुमारी ने अच्छे परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को बधाई दी। स्कूल की प्रधानाचार्या सविता कुमारी ने बच्चों को और मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें