हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पांगी गांव में आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। घटना में दर्जन से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आग रात करीब बारह बजे लगी।
विज्ञापन
2 of 6
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगते ही जिला मुख्यालय स्थित फायर ब्रिगेड को लोगों ने सूचित करने का प्रयास किया। लेकिन, अग्निशमन केंद्र का फोन नंबर खराब होने के कारण तुरंत संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
3 of 6
उस के बाद लोगों ने पिओ बाजार में परिचितों को फोन कर अग्निशमन केंद्र किसी व्यक्ति को सूचना देने के लिए भेजा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
4 of 6
शुरूआती जानकारी के अग्निकांड में नेत्र सिंह, हेम चंद, कृष्ण भगत भंडारी व परवीन कुमार आदि के घर पूरी तरह जल गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों और आईटीबीपी के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई।
नेत्र सिंह ने बताया कि उनका 15 कमरों का मकान पूरी तरह जल गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कल्पा अवनिंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम नुकसान का आकलन कर रही है।