फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ कमरों का मकान और गौशाला राख, नकदी सहित आभूषण भी आग की भेंट चढ़े

Sat, 21 Apr 2018 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लडभड़ोल (मंडी)/अर्की (सोलन)
विज्ञापन
1 of 5
आग लगने से आठ कमरों का मकान और गौशाला जलकर राख हो गया। मकान में नकदी सहित आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए। लडभड़ोल क्षेत्र के खद्दर गांव में आग लगने से दो भाइयों का आठ कमरों का संयुक्त स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड से प्रभावित परिवार के दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपयों के आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आग को बुझाते वक्त गैस सिलिंडर के फटने से एक व्यक्ति हल्का झुलस गया है। बताया जा रहा है कि रात को तीन बजे के करीब आग लगने का पता चला, जिसके बाद आनन-फानन में परिवार के सभी सदस्यों ने मकान से बाहर निकल कर जान बचाई। प्रशासन ने प्रभावित दोनों परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये और एक-एक तिरपाल फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए हैं। अग्निकांड से करीब 15 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाहा हो गई है।
विज्ञापन

3 of 5
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात लगभग डेढ़ बजे खद्दर निवासी विजय कुमार और सुनील कुमार पुत्र राजमल के आठ कमरों के संयुक्त मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने  से आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके।

4 of 5
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन, जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती, उससे पहले ही दो परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आग से घर में रखा सारा सामान पूरी तरह जल गया है। खाद्य वस्तुएं, कपड़े बर्तन, जेवर और दो  लाख नकदी आग की भेंट चढ़ गई है। ग्राम पंचायत प्रधान ने घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए प्रशासन से हर संभव सहायता करने की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्की के जखौली गांव के अशोक कुमार की गौशाला में आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेकिन पशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया है। अग्निशमन विभाग व स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही करीब एक करोड़ रुपये 20 लाख की संपत्ति को नुकसान होने से बचाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें