फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पहाड़ाें ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, देखने लायक है नजारा

Sat, 21 Apr 2018 09:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
snowfall shimla
हिमाचल में मौसम ने करवट ली है। इसके चलते प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फ से लकदक पहाड़ाें का नजारा देखते ही बनता है।
 
विज्ञापन

2 of 7
रोहतांग दर्रा में करीब 75 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। मढ़ी में  45 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा अप्रैल माह में दूसरी बार यातायात के लिए ठप हो गया है।
विज्ञापन

3 of 7
वहीं, लाहौल घाटी में भी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

4 of 7
ताजा हिमपात के बाद लाहौल घाटी का सड़क संपर्क एक बार फिर शेष दुनिया से कट गया। लाहौल के कोकसर में दो दर्जन वाहन फंस गए हैं। इससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
बर्फबारी के कारण घाटी में बिजली, दूरसंचार और परिवहन सेवा भी प्रभावित हुई है। बर्फबारी से घाटी एक बार फिर शीत लहर की चपेट में है। 
विज्ञापन

6 of 7
इसके अलावा कुल्लू, चंबा, किन्नौर और मंडी जिलोें के पर्वतीय इलाकों में भी हिमपात और कांगड़ा जिले में कुछ जगह ओलावृष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राजधानी शिमला समेत प्रदेश के मैदानी इलाकों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाओें का दौर जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें