फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: रघुनाथ की नगरी में खूब उड़ा गुलाल, छोटी होली से जश्न शुरू

Thu, 01 Mar 2018 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : अजय कुमार
प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर में भगवान रघुनाथ की नगरी होली के रंगों से रंग गई है। बुधवार को जिला मुख्यालय में जमकर गुलाल उड़ाया गया। फोटो: अजय कुमार
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : अजय कुमार
जिला कुल्लू में होली उत्सव से दो दिन पहले मनाई गई छोटी होली में वैरागी महंतों की टोलियों ने शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ छोटी होली को धूमधाम से मनाया और एक-दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : अजय कुमार
महंतों की टोलियों ने होली गीतों के साथ कुल्लवी गीत भी पेश किए और लोगों को रंग लगाकर आपसी भाईचारे को संदेश दिया।

4 of 12
- फोटो : अजय कुमार
जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार, सुल्तानपुर, सरवरी बाजार, हनुमानी बाग और लोअर ढालपुर में होली की धूम देखने को मिली।
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : अजय कुमार
वहीं जिला के आराध्य देवता भगवान रघुनाथ के दरबार में भक्तों ने हाजिरी भरी और रघुनाथ को गुलाल लगाकर सुख-शांति का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : अजय कुमार
हालांकि भगवान रघुनाथ के दरबार में बसंत पंचमी से होली मनाई जा रही है।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : अजय कुमार
वीरवार को होलिका दहन के साथ यह सिलसिला संपन्न होगा। छोटी होली पर शहर में खूब रौनक देखने को मिली।

8 of 12
- फोटो : अजय कुमार
लोगों ने एक-दूसरे पर लाल, नीला, पीला और हरा रंग लगाकर होली मनाई।

9 of 12
- फोटो : अजय कुमार
शहरवासी टेक सिंह, चंबा, कांता, सुनील कुमार, चंद्र कुमार, नेहा, योगिता, अमर सिंह और दिले राम ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाई चारे को उत्सव का है और इसे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

10 of 12
- फोटो : अजय कुमार
जिला देवी देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि भगवान रघुनाथ के देवालय में होलिका दहन के साथ 40 दिनों से मनाई जा रही होली का समापन होगा।

11 of 12
- फोटो : अजय कुमार
गड़सा स्थित कुल्लू कॉलेज ऑफ एजूकेशन में होली के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। किन्नौरी नाटी के साथ शिक्षक और प्रशिक्षु डीजे की धुन पर खूब थिरके।
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : अजय कुमार
कॉलेज प्रबंधन के अध्यक्ष वीरेंद्र सूद और सचिव सुरेंद्र सूद और प्रधानाचार्य धीरज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें