फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: भारी बारिश से अटल टनल में जलभराव, कई मकान व गोशालाएं क्षतिग्रस्त, 27 सड़कें ठप

Fri, 15 Jul 2022 09:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, आनी/सरकाघाट/मनाली/शिमला
विज्ञापन
1 of 8
पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में जारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन होने से भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में बारिश से प्रदेश में सात कच्चे, दो पक्के मकान और सात गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रदेश में 27 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इनमें मंडी में 16, सोलन में नौ और लाहौल स्पीति-चंबा में एक-एक सड़क शामिल है। 19 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। प्रदेश में बरसात से अभी तक 27,348 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गुरुवार रात को निरमंड में पहाड़ी से कार पर पत्थर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। अटल टनल रोहतांग में शुक्रवार को बारिश का पानी भर गया। प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार दोपहर को कुछ समय के लिए बादल झमाझम बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। सैलानियों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 8
बाइक सवार बहा। - फोटो : संवाद
मंडी के भांवला में स्कूटी समेत एक युवक खुड्डीनाला के तेज बहाव में बह गया। दुकानदारों ने करीब 200 मीटर दूर युवक को पकड़कर उसकी जान बचाई। युवक की पहचान भांबला पंचायत के गांव रमेहड़ा निवासी देवदत पुत्र शिवराम के रूप में हुई है। 
विज्ञापन

3 of 8
बिलासपुर में मकान क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद
बिलासपुर जिले में भारी बारिश से दो कच्चे मकान, एक रसोई घर, चार गोशालाएं, हमीरपुर में स्लेटपोश मकान ढहा है। इसके अलावा कांगड़ा, ऊना व हमीरपुर जिले में भी नुकसान की सूचना है।

4 of 8
पेड़ गिरा। - फोटो : संवाद
ननखड़ी में एक पेड़ दो मंजिला मकान पर गिर गया। भूस्खलन होने से बंद उदयपुर-तिंदी-किलाड़ मार्ग शुक्रवार सुबह 17 घंटे बाद बहाल हुआ। भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला नाले का जलस्तर बढ़ने से सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा जलमग्न हो गया। 
विज्ञापन

5 of 8
कुल्लू में उफान पर ब्यास। - फोटो : संवाद
मंडी के पास हुए भूस्खलन से एचआरटीसी कुल्लू की 10 बसें 15 घंटे तक फंसी रहीं। भारी बारिश से नाचन, सराज में सेब तुड़ान प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कमरूनाग और शिकारी देवी मंदिर न जाने की अपील की है। 
विज्ञापन

6 of 8
अटल टनल में घुसा पानी। - फोटो : संवाद
अटल टनल रोहतांग में बारिश का पानी भर गया। अटल टनल रोहतांग में बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली बंद होने से पानी भीतर तक पहुंच गया। हालांकि इससे टनल में यातायात बाधित नहीं हुआ। 
विज्ञापन

7 of 8
ऊना में भूस्खलन को खतरा। - फोटो : संवाद
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र            अधिकतम    न्यूनतम
बिलासपुर    34.0            26.5
ऊना           34.0           23.2
नाहन         30.7           25.1        
कांगड़ा       30.2           21.9
हमीरपुर     29.5           21.7
धर्मशाला    29.0          19.2
चंबा          26.8          21.2
कल्पा        23.6          12.5    
शिमला     23.2           16.3
केलांग     17.2            10.9                    
विज्ञापन

8 of 8
शिमला में झमाझम बारिश। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र                बारिश (मिलीमीटर में)
नूरपुर                  120
घुमारवीं                91
नगरोटा सूरियां      87
भौरंज                   74
नयनादेवी             72
स्वारघाट              70
सुन्नी                   67
बिलासपुर              65
गुलेर                    62
धर्मशाला                56
नादौन                    52
सुंदरनगर                44
शिमला                   34    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें