फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल के लाहौल में बर्फबारी, शिमला में बारिश के साथ गिरे ओले, अधिकतम तापमान गिरावट

Wed, 27 Oct 2021 07:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
बर्फबारी के बाद सिस्सू झील का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को ताजा बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में दोपहर बाद करीब आधा घंटा बादलों की गड़गड़ाहट के बीच झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। कई जिलों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को प्रदेश में दो नेशनल हाईवे सहित 21 सड़कों पर यातायात ठप रहा।

22 बिजली ट्रांसफार्मर भी बंद रहे।  शिमला में पांच और कुफरी में 2.5 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य आपदा प्रबंधन सेल के अनुसार बुधवार को नेशनल हाईवे तीन दारचा से सरचू और नेशनल हाईवे 505 ग्रांफू से लोसर के बीच यातायात बंद रहा। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 19 और कुल्लू में दो सड़कें बंद रहीं। कुल्लू जिले में 15, लाहौल-स्पीति में पांच और हमीरपुर में दो बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे।
विज्ञापन

2 of 6
कोकसर में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
कुल्लू में 16 पक्के मकानों को नुकसान हुआ है। बुधवार सुबह तक अटल टनल रोहतांग के साथ पूरी घाटी में बर्फबारी होती रही। इससे पूरी लाहौल घाटी कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई। प्रशासन ने पर्यटकों से मौसम को भांपकर ही लाहौल आने की अपील की है।
विज्ञापन

3 of 6
सिस्सू में ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 30.8, बिलासपुर में 27.5, हमीरपुर में 26.0, कांगड़ा में 25.3, चंबा-नाहन में 24.4, भुंतर में 22.9, धर्मशाला में 21.4, शिमला में 18.7, केलांग में 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मंगलवार रात केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7, कल्पा में 1.4, मनाली में 5.4, कुफरी में 7.3, डलहौजी में 7.5, शिमला में 8.5 और धर्मशाला में 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

4 of 6
कोकसर - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद बर्फ देखने निकल सके सैलानी
 मौसम के बदलते मिजाज से लाहौल-स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों से घाटी में आवाजाही न करने की हिदायत दी है। लाहौल घाटी में सुबह 11 बजे तक बर्फबारी का दौर जारी रहा। इस दौरान अटल टनल रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। इसके बाद मौसम खुला और मनाली सैर सपाटे के लिए पहुंचे सैलानियों ने राहत की सांस ली है। दोपहर बाद पर्यटकों ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू व कोकसर का रुख किया और ताजा बर्फबारी का आनंद लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
कोकसर में ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
मौसम खुलने के बाद एचआरटीसी केलांग की निरीक्षक टीम ने केलांग से लेकर टनल के साउथ पोर्टल स्थित धुंधी तक का निरीक्षण किया। इसके बाद ही मनाली और केलांग के बीच बस सेवा बहाल की गई। दोनों तरफ से वाहनों के साथ बस सेवा शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि घाटी में मौसम बदल रहा है। ऐसे में आम लोग व सैलानी अटल टनल के साथ घाटी के संवेदनशील इलाकों का रुख मौसम भांपकर करें। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि बर्फबारी से टनल व इसके आसपास फिसलन का खतरा रहता है। ऐसे में सैलानी सफर करने से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिस्सू में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी बर्फबारी
क्षेत्र    बर्फबारी    (सेंटीमीटर में)
बारालाचा            30
कुंजम दर्रा          25
शिंकुला दर्रा        25
रोहतांग दर्रा       20
कोकसर            10 
धुंधी                  5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें