फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, फाहे गिरते देख खुशी से झूमे सैलानी, प्रदेश में 136 सड़कें ठप

Mon, 06 Dec 2021 09:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 10
बर्फ से लकदक लाहौल की वादियां। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में पर्यटन नगरी मनाली, सोलंगनाला और चंबा के पांगी में सोमवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बर्फ के फाहे गिरे जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई है। शिमला के बालूगंज और टुटू में भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे शिमला-मंडी हाईवे करीब तीन घंटे तक बाधित रहा, जिससे लंबा जाम लग गया। ताजा हिमपात और बारिश से प्रदेश भर में तीन नेशनल हाईवे और 136 सड़कें बंद हैं। 200 बस रूट बंद होने से मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अकेले लाहौल स्पीति में ही 127 सड़कें बंद हो गई हैं।

अटल टनल रोहतांग से भी आवाजाही ठप है। लाहौल-स्पीति जिले के बाद कुल्लू, शिमला, किन्नौर और चंबा के निचले इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। फातरू, कोठी, गुलाबा, नारकंडा, शिकारी देवी, कमरुनाग और कुफरी ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। पर्यटन स्थलों में बर्फबारी से कारोबारी और सैलानी खुश हैं। हालांकि, प्रदेश भर में कड़ाके की ठंड से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। कल्पा में तो अधिकतम तापमान ही 0.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन

2 of 10
बर्फ से ढके वाहन। - फोटो : अमर उजाला
 बिजली-पानी गुल, दो घर गिरे
 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं। आठ और नौ दिसंबर को कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 39 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। इसमें 23 सिरमौर, 11 चंबा, तीन मंडी और दो लाहौल में हैं। लाहौल में छह पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। कुल्लू और चंबा में एक-एक मकान गिरा है। 
विज्ञापन

3 of 10
मनाली में सोलंगनाला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मनाली में बर्फ के फाहे गिरते ही सैलानी अपने-अपने होटलों से बाहर निकले। माल रोड पर बर्फ का मजा लिया। वहीं, सैलानियों ने सोलंगनाला में स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्नो स्कूटर और स्लैजिंग का मजा लिया। इन दिनों सोलंगनाला सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बना हुआ है।

4 of 10
शिमला में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
मनाली घूमने आए सतीश, रणदीप, संदीप और विजय ने बताया कि बर्फ देखने की बहुत चाह थी, जो आज पूरा हुई है। उन्होंने कहा सोलंगनाला में स्नो सकूटर और स्कीइंग का लुत्फ उठाया। फोटो भी खिंचवाई। शिमला में भी बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी खुशी से झूम उठे। रिज, मालरोड पर सैलानियों ने बर्फ के फाहों का आनंद उठाया।
विज्ञापन

5 of 10
बर्फ से ढकी कार। - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी में एहतियात बरतें  सैलानी
उधर, कुल्लू जिले में बारिश-बर्फबारी और खराब चल रहे मौसम के चलते प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने एडवाइजरी जारी कर स्थानीय लोगों तथा सैलानियों से एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात जलोड़ी जोत पर तीन इंच हिमपात दर्ज किया गया है। रोहतांग दर्रा, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में भारी बर्फबारी हुई है। उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय लोग और सैलानी बर्फबारी के दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों का रुख न करें और नदी नालों से दूर रहें। 
विज्ञापन

6 of 10
लाहौल घाटी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी के कारण बाहरी राज्यों से लगातार सैलानियों की आमद बढ़ रही है। ऐसे में सैलानी ज्यादा रोमांच के चलते कई बार उन क्षेत्रों का भी रुख करते हैं, जहां जान पर खतरा बना रहता है। सैलानी इस तरह का जोखिम न उठाएं। उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी बारिश बर्फबारी के बीच दैनिक कार्यों को निपटाने के लिए अनावश्यक जोखिम उठाने से बचने की अपील की है। उपायुक्त ने पर्यटकों से आग्रह किया है कि वे ऊंचाई वाले अथवा बर्फबारी वाले क्षेत्रों में निजी वाहनों को न लेकर जाएं। साथ ही ट्रैकिंग रूटों पर जाने की भी कोशिश न करें। 
विज्ञापन

7 of 10
बर्फ में फंसी एचआरटीसी बस। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पर्यटन कारोबारियों से अपील की है कि पर्यटकों को गुमराह न करें। उन्हें संभावित खतरों से अवगत करवाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों तथा सैलानियों से किसी भी आपात की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करने को कहा है। उपायुक्त ने जिले के समस्त एसडीएम और तहसीलदारों को हर समय सतर्क रहने के लिए कहा। कहा कि मौसम साफ भी होता है तो भी बर्फीले क्षेत्रों की ओर रुख न करें, क्योंकि ऐसे क्षेत्रों में तापमान काफी कम रहता है और फिसलन के कारण जान को जोखिम में डालना ठीक नहीं है। इस दौरान पत्थर अथवा ल्हासे गिरने के कारण वाहन को नुकसान हो सकता है। 

8 of 10
बर्फ से लकदक लाहौल की वादियां। - फोटो : अमर उजाला
केलांग, कुफरी और कल्पा माइनस में, मनाली में शून्य पहुंचा न्यूनतम पारा
केलांग             -3.4 
कुफरी             -1.0 
कल्पा             -0.2 
मनाली            0.0
डलहौजी        2.6
सुंदरनगर        2.7
शिमला        5.1
सोलन        6.2 
धर्मशाला    7.8 
(डिग्री सेल्सियस में)

9 of 10
लाहौल का राशल गांव। - फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
बारालाचा                         90
कुंजुम दर्रा                         80
रोहतांग दर्रा                         75
कोकसर                             60
अटल टनल नॉर्थ पोर्टल         45
सिस्सू                             45
सोलंगनाला                     20
नारकंडा                            8
खड़ापत्थर                        7
मनाली                             2
विज्ञापन

10 of 10
मनाली के पलचान का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
ये हाईवे हैं बंद
एनएच-305 जलोड़ी दर्रा 
एनएच-03 दारचा से सरचू 
एनएच-505 ग्रांफू से लोसर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें