फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: भूस्खलन से घंटों बंद रहे चार एनएच, 15 पेयजल योजनाएं और 25 बिजली ट्रांसफार्मर भी रहे ठप

Fri, 05 Aug 2022 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में 55 अन्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। 25 बिजली ट्रांसफार्मर और 15 पेयजल योजनाएं ठप होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की समस्या गहरा गई है। 
विज्ञापन
1 of 9
हाईवे पर गिरीं चट्टानें। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच शुक्रवार को मंडी, चंबा, सिरमौर और कुल्लू जिले में चार नेशनल हाईवे कई घंटों तक बंद रहे। प्रदेश में 55 अन्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। 25 बिजली ट्रांसफार्मर और 15 पेयजल योजनाएं ठप होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की समस्या गहरा गई है। धर्मशाला में गुरुवार रात को 111 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मैक्लॉडगंज में भूस्खलन से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे हैं। शनिवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। शुक्रवार शाम तक कुल्लू जिले में 34, मंडी में नौ, चंबा में सात, सोलन में तीन, कांगड़ा में दो सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। किन्नौर जिले में 15, चंबा में नौ, मंडी में दो बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। चंबा में 14 और लाहौल-स्पीति में एक पेयजल योजना बंद रही। प्रदेश में जारी बरसात से मानसून सीजन के दौरान अभी तक 60,370 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
भूस्खलन। - फोटो : संवाद
पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 रात हुए भूस्खलन के चलते छह घंटे बंद रहा। गुरुवार रात 3:00 बजे बंद हुआ एनएच शुक्रवार सुबह 9:00 बजे आवाजाही के लिए बहाल हुआ। एनएच पर हेवणा के समीप रात को पहाड़ी दरकने से एक मशीन समेत कंपनी का कर्मचारी भी मलबे की चपेट में आ गया। घायल ओमप्रकाश को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 9
हाईवे पर गिरे पत्थर। - फोटो : संवाद
 कुल्लू जिले में औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 जगह-जगह यातायात के लिए बंद रहा। निगम की बसों के साथ छोटे वाहन भी यहां फंसे रहे। बंजार में पुराने बस अड्डा में पार्क की गई स्कूटी चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। मंडी जिले में बारिश से मंडी-पठानकोट एनएच करीब दो घंटे बंद रहा।

4 of 9
स्कूटी क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद
सात मील के पास चंडीगढ़-मनाली भी दिनभर बाधित रहा। नाचन क्षेत्र की चैलचौक सब्जी मंडी में बारिश का पानी और मलबा घुस गया। करसोग में भी बारिश से मलबा सेब के बगीचों में घुस गया। चंबा में भारी बारिश से शुक्रवार को भरमौर-पठानकोट हाईवे पर करीब दो घंटे वाहनों की रफ्तार थम गई। 
विज्ञापन

5 of 9
सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद
उधर, मैक्लॉडगंज की तिब्बतियन लाइब्रेरी के पास शुक्रवार सुबह करीब 4:00 बजे भूस्खलन होने से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने के साथ सड़क पर लगभग सात घंटे यातायात ठप रहा। धर्मशाला-मैक्लाडगंज मार्ग पर कैंट एरिया में पेड़ गिरने से लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात बंद रहा। शाहपुर विधानसभा के रिड़कमार-बोह सड़क संपर्क मार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात लगभग 12 घंटे तक बंद रहा। 
विज्ञापन

6 of 9
himachal weather update - फोटो : संवाद
शुक्रवार सुबह ननखड़ी तहसील की बगलती पंचायत के खड़ेला गांव में पहाड़ी दरकने से इसकी चपेट में एक मंजिला मकान आ गया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। सतलुज में उफान के कारण शनिधाम मंदिर खतरे की जद में आ गया है। शनिधाम और इसके साथ लगते मंदिर में दरारें आ गई हैं। ठियोग उपमंडल की कई पंचायतों में सड़कें और खेत बह गए हैं। गांव बलेच में एक नेपाली का डेरा ढह गया। उसे आईजीएमसी शिमला में दाखिल करवाया है। सरोग पंचायत के गांव कथेलड़ी में राजीव वर्मा का 300 सेब के पेड़ों का बगीचा भूस्खलन से बरबाद हो गया। 
विज्ञापन

7 of 9
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद
फिर बाधित हुआ शिमला-कालका रेल मार्ग
बारिश से बड़ोग और सोलन के बीच रेललाइन पर पेड़ गिरने से ट्रैक शुक्रवार को फिर बाधित रहा। शिमला से कालका जा रही एक ट्रेन को बड़ोग स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। 

8 of 9
कार पर गिरे पत्थर। - फोटो : संवाद
कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र                अधिकतम    न्यूनतम
ऊना             33.8            25.0
बिलासपुर        31.0          25.0
कांगड़ा            30.2         23.5
हमीरपुर            30.2       24.0
चंबा                29.0        22.3
धर्मशाला        26.0         21.0
सोलन            28.2        20.2
नाहन            27.5         22.1    
केलांग        20.0           12.8
कल्पा        21.4           14.8    
शिमला        20.9         16.6
विज्ञापन

9 of 9
दलदल बनी सड़क। - फोटो : संवाद
क्षेत्र                बारिश (मिलीमीटर में)
धर्मशाला            111
पालमपुर             95
गोहर                  79
रामपुर                 70
डलहौजी             62
मंडी                    54
कांगड़ा                51
मनाली                   27
सोलन                    26
शिमला                20
ऊना                    17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें