हिमाचल कैबिनेट।
- फोटो : अमर उजाला
ये स्कूल अपग्रेड किए
कैबिनेट ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह में वाणिज्य कक्षाएं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह एवं राजोल में विज्ञान (नॉन मेडिकल) की कक्षाएं शुरू करने तथा आवश्यक पद सृजित कर भरने को स्वीकृति दी। चंबा जिले के राजकीय उच्च विद्यालय सरार, पुखरी, कदेड़, रान, भराड़ा और कांडला, मंडी जिले के राजकीय उच्च विद्यालय मंजखेतर, कांगड़ा जिले के राजकीय उच्च विद्यालय गगवाल और हमीरपुर में राजकीय उच्च विद्यालय पनसाई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्तरोन्नत करने का फैसला लिया। चंबा जिले में राजकीय माध्यमिक विद्यालय झौरा, प्रियुंगल, करोरी, मंगली, अनियुंडा, सारंगेर, औला और बिहाली को राजकीय उच्च विद्यालय, कांगड़ा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय राजा खास, मंडी जिला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पंजोल, को राजकीय उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने एवं इन संस्थानों में आवश्यक पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया गया।